फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Of teenager Rape attempt

किशोरी से की  रेप की कोशिश

Wed, 13 Apr 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Wed, 13 Apr 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
चार्जिंग में लगा मोबाइल लेने गांव में ही एक व्यक्ति के घर गई थाना न्यूरिया क्षेत्र के एक गांव की 11 वर्षीय किशोरी को गृहस्वामी का 18 वर्षीय पुत्र बहला फुसलाकर पड़ोस में स्थित झाड़ी में ले गया और उसके साथ दुराचार का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी उसे छोड़कर भाग निकला। किशोरी की मां ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन पुलिस पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाकर समझौता कराने के प्रयास में है।
विज्ञापन

घटना सोमवार की है। थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उनके पति की पांच साल पहले मौत हो चुकी है। वह अपनी पुत्री और तीन छोटे पुत्रों के साथ रहती है। महिला ने बताया कि उन्होंने अपने ही बिरादरी के एक व्यक्ति के घर पर अपना मोबाइल चार्जिंग पर लगाया था। शाम करीब साढ़े सात बजे उनकी पुत्री मोबाइल लेने आरोपी के घर गई थी। महिला के मुताबिक आरोपी युवक उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर घर के पड़ोस स्थित झाड़ियों में ले गया और उसके साथ रेप का प्रयास किया। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए तो आरोपी पुत्री को छोड़कर भाग निकला। पुत्री ने घर आकर घटना बताई। जिस पर सुबह गांव के लोगों ने पंचायत कर मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया। पीड़िता की मां के मुताबिक उसने समझौता करने से इंकार कर दिया। बुधवार को महिला ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। आरोप है कि पुलिस पीड़ित पक्ष पर ही समझौता करने का दबाव बना रही है। एसओ दवलीर सिंह ने बताया कि समझौते का दबाव बनाने का आरोप गलत है। तहरीर मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


पति समेत दो पर 
गैंगरेप की रिपोर्ट 
पूरनपुर। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने घर में घुसकर तमंचा के बल पर महिला के साथ बलात्कार करने के मामले में महिला के पति और उसके भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरनपुर देहात की एक महिला की शादी बीसलपुर के एक गांव निवासी वाजिद से हुई थी। प्रभारी कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि पति-पत्नी में विवाद हो गया। महिला अपने मायके आकर रहने लगी। विवाद पर महिला ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। महिला का आरोप है कि विवाद को लेकर 12 दिसंबर को उसके पति वाजिद ने अपने भाई के साथ उसके मायके में घुसकर तमंचा के बाल पर सामूहिक बलात्कार किया। विरोध पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने महिला की ओर से वाजिद और उसके भाई राशिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed