{"_id":"575c48a34f1c1b9c0c9c6028","slug":"of-raping-dalit-girl-nsa-accused-will","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित बालिका से रेप के आरोपी पर लगेगी एनएसए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दलित बालिका से रेप के आरोपी पर लगेगी एनएसए
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Sat, 11 Jun 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलित बालिका को अगवा कर दुराचार करने और फिर हत्या करने के आरोपी को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून में निरुद्ध किया जाएगा। डीएम ने एनएसए की संस्तुति कर रिपोर्ट शासन को भेज दी है। अब एडवाइजरी बोर्ड दोनों पक्षों को सुनने के बाद फैसला करेगा।
बता दें कि सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव की नौ वर्षीय दलित बालिका को छह मार्च की शाम गौहनिया गांव का धर्मवीर अगवा कर ले गया था। उसने दुराचार के बाद बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी थी। अगले दिन सात मार्च को बालिका का शव गांव के एक खेत में पड़ा मिला था। छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस की ओर से आरोपी पर एनएसए की तैयारी शुरू कर दी गई थी। विवेचना के बाद पुलिस ने एनएसए के लिए कागजी कार्यवाही पूरी कर डीएम को रिपोर्ट भेज दी। डीएम ने संस्तुति के साथ रिपोर्ट शासन को भेज दी। सुनगढ़ी थाने के एसएसआई मनोज त्यागी ने इसकी लिखित जानकारी जेल प्रशासन को दी है। सीओ सिटी निर्मल विष्ट ने बताया कि शासन को रिपोर्ट भेजने के बाद अब एडवाइजरी बोर्ड अंतिम फैसला लेगा।