Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   28-year-old man from Rohtak arrested in connection with a cyber fraud case worth Rs 9.20 lakh

Panchkula News: 9.20 लाख की साइबर ठगी में रोहतक का 28 वर्षीय युवक गिरफ्तार

Mon, 23 Nov 2026 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
28-year-old man from Rohtak arrested in connection with a cyber fraud case worth Rs 9.20 lakh
एआई और ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का दिया था लालच, टेलीग्राम के जरिये करता था संपर्क
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। फेसबुक पर निवेश के जरिये मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर पंचकूला के एक व्यक्ति से 9.20 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर क्राइम थाना सेक्टर-20 पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रोहतक के गांव देवता निवासी संदीप (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पीड़ित ने शिकायत में बताया कि 4 अगस्त 2026 को फेसबुक पर उसे एआई और निवेश से संबंधित एक विज्ञापन दिखाई दिया था। उस पर क्लिक कर उसने अपनी जानकारी साझा कर दी। इसके बाद अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन आने लगे। फोन करने वालों ने खुद को कंपनी से जुड़ा बताकर निवेश पर मोटा मुनाफा दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

इसके बाद राहुल नाम के व्यक्ति ने टेलीग्राम के जरिये संपर्क किया और ट्रेडिंग के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में रुपये जमा करवाए। शिकायतकर्ता ने 18 से 25 अगस्त के बीच कई बार कुल 9.20 लाख रुपये ट्रांसफर किए। आरोपियों ने निवेश पोर्टल पर रकम और मुनाफा बढ़ता हुआ दिखाया, लेकिन पैसे निकालने की कोशिश करने पर रकम वापस नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर पुलिस ने 31 अगस्त को मामला दर्ज किया था। जांच के दौरान बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और लेनदेन की पड़ताल कर संदीप को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब ठगी में शामिल अन्य लोगों और रकम के लेनदेन की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed