{"_id":"5999b6c84f1c1b3e588b45dd","slug":"now-kgmc-will-lead-the-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब केजीएमसी में होगा नेतराम का इलाज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब केजीएमसी में होगा नेतराम का इलाज
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Sun, 20 Aug 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
tiger
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला की खबर का असर
वन संरक्षक की पहल पर नेतराम की मदद के लिए पहुंचे सीएमओ
बाघ के हमले में घायल हुए नेतराम के इलाज में लापरवाही की खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन और वन महकमा हरकत में आया है। वन संरक्षक के हस्तक्षेप के बाद बरेली सीएमओ ने अस्पताल पहुंचकर नेतराम का हाल जाना साथ ही बेहतर इलाज के लिए लखनऊ केजीएमसी रेफर कराया।
शुक्रवार की शाम माला रेंज में लकड़ी बीनने गए पीलीभीत निवासी रामचंद्र पर हमला कर बाघ ने मार डाला था। इसकी जानकारी होने पर वनकर्मियों के साथ नेतराम भी उसे खोजने जंगल में गए थे बाघ ने हमला कर उसे घायल कर दिया गया था। घटना के बाद जिला प्रशासन और वन विभाग ने नेतराम की हरसंभव मदद का वादा किया था लेकिन पीलीभीत से बरेली रेफर होने के बाद उसपर ध्यान नहीं दिया गया। इलाज में बरती जा रही लापरवाही को अमर उजाला ने रविवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया है। इस खबर का संज्ञान लेकर वन संरक्षक वीके सिंह ने बरेली के सीएमओ से फोन पर वार्ता कर स्थिति से अवगत कराया। इसके बाद सीएमओ नेतराम का हाल जानने के लिए प्राइवेट अस्पताल पहुंचे। सीएमओ ने उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ केजीएमसी रेफर कराया और जिला अस्पताल की एंबुलेेंस से लखनऊ भेजा। वन संरक्षक वीके सिंह ने बताया डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की सहयोग से उसके परिवार को 10 हजार की आर्थिक सहायता भी दी गई है। बेहतर इलाज के लिए हर संभव मदद की जाएगी।