फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Now inspector also summons to charge fees

अब दरोगा भी वसूलेंगे सम्मन शुल्क

Sat, 04 Mar 2017 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Sat, 04 Mar 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
Now inspector also summons to charge fees
डेमो - फोटो : demo pic
एसपी ने यातायात व्यवस्था सुधार को सौंपी जिम्मेदारी
विज्ञापन

प्रतिदिन कम से कम पांच सौ रुपये वसूली का दिया लक्ष्य 

 बेपटरी यातायात व्यवस्था में सुधार और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए एसपी ने सम्मन शुल्क वसूलने की जिम्मेदारी दरोगाओं को भी दे दी है। सभी दरोगाओं को सम्मन शुल्क की रसीद बुक मुहैया कराने के साथ ही उनको प्रतिदिन का टारगेट दिया गया है। अफसरों का मानना है कि इससे काफी हद तक सुधार हो सकेगा। 

अभी तक यातायात नियमों की अनदेखी पर सिर्फ थाना प्रभारी और सर्किल अफसरों को ही नकद जुर्माना वसूलने का अधिकार प्राप्त था। ऐसे में कई बार दरोगा कार्रवाई से पीछे हटते दिखाई देते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं हो सकेगा। यातायात व्यवस्था में सुधार लाने के लिए एसपी देवरंजन वर्मा ने दरोगाओं को सम्मन शुल्क वसूलने की जिम्मेदारी सौंपी है। इसमें थानों पर तैनात समस्त दरोगाओं को कार्रवाई के लिए सम्मन शुल्क की रसीद बुक मुहैया कराई जा रही है। एसपी ने बताया कि प्रत्येक दरोगा को प्रतिदिन कम से कम पांच सौ रुपये सम्मन शुल्क वसूलने का टारगेट भी दिया गया है। इससे पुलिस की चेकिंग और कार्रवाई दोनों ही सड़कों पर दिखाई देगी। इसकी सर्किल अफसरों से मॉनीटरिंग कराई जाएगी। अगर कोई लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित पुलिसकर्मी पर भी सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed