Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Noida stolen car recovered in Sherpur

नोएडा से चोरी कार शेरपुर में बरामद

Sun, 21 Aug 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  पूरनपुर/शेरपुरकलां।
अमर उजाला ब्यूरो  पूरनपुर/शेरपुरकलां। Updated Sun, 21 Aug 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Noida stolen car recovered in Sherpur
कार बरामद - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
- नोएडा पुलिस साथ ले गई, आरोपी हो गए फरार
नोएडा पुलिस ने कोतवाली पुलिस के साथ कस्बा शेरपुरकलां में छापा मारकर नोएडा से एक माह पहले चोरी कर लाई गई कार बरामद कर ली है। आरोपी पुलिस को देखकर भागने में सफल हो गए। नोएडा पुलिस बरामद कार को साथ ले गई। 

पुलिस ने बताया कि दिल्ली निवासी अशोक कुमार की अल्टो कार डीएल 8 सीआर 9025 नोएडा के सेक्टर 58 थाना क्षेत्र से करीब एक माह पहले चोरी हो गई थी। कार में जीपीएस सिस्टम लगा होने पर कार को तलाश करती हुई नोएडा पुलिस कोतवाली पहुंची। कोतवाली से दरोगा कुमेश मिश्रा और अन्य पुलिस कर्मियों को साथ लेकर नोएडा पुलिस ने शेरपुरकलां में एक मोबाइल टॉवर परिसर में छापा मारकर कार बरामद कर ली।  दरोगा कुमेश मिश्रा ने बताया कि टॉवर पर रहने वाले शेरपुरकलां निवासी सज्जाद के घर पहुंचने पर सज्जाद पुलिस को देखकर भाग गया। कार की चाबी उसके घर से मिली। उन्होंने बताया कि सज्जाद के घरवालों ने गांव टंडोला निवासी रिश्तेदार की कार होने की जानकारी देते हुए कार को बरेली से खरीदना बताया। पुलिस ने बताया कि इस पर गांव टंडोला निवासी उक्त अधेड़ के नगर स्थित प्रतिष्ठान पर छापा मारा गया, लेकिन पुलिस पहुंचने से पहले वह भी खिसक गया और उसने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया। कार का नंबर और चेचिस, इंजन नंबर आदि भी बदल दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed