फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   No clear cause of death in the autopsy, viscera safe

पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं, विसरा सुरक्षित 

Wed, 25 Jan 2017 11:45 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Wed, 25 Jan 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
बुधवार को प्रेमी युगल के शव का तीन चिकित्सकों के पैनल का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के दौरान मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर विसरा सुरक्षित कर लिया गया। युवती के कंकाल को जांच के लिए भेजा जाएगा। सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के कजरी निरंजनपुर निवासी गुरप्रीत सिंह और ग्राम महादेव माती निवासी रमनदीप कौर के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसका पता लगने पर ढाई साल पहले परिवार वालों ने दोनों मंगनी कर दी गई थी। मगर दोनों परिवारों के बीच अनबन खत्म नहीं हुई थी। 17 दिसंबर 2016 को दोनों अचानक लापता हो गए थे। इसके बाद रमनदीप के परिवार वालों ने गुरप्रीत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। जबकि गुरप्रीत के घरवाले अपने बेटे की हत्या की आशंका जता रहे थे। मंगलवार को रमनदीप और गुरप्रीत के क्षतविक्षत शव गन्ने के खेत में मिले थे। इसके बाद गुरप्रीत के घरवालों ने लड़की के पिता बलविंदर सिंह समेत पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार को पुलिस ने दोनों का पोस्टमार्टम कराया। महिला चिकित्सक की मौजूदगी में तीन चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। 
विज्ञापन

 खुद को बेगुनाह बता रहे आरोपी, थाने पहुंचे
पीलीभीत। प्रेमी युगल की हत्या के मामले में नामजद लड़की के पिता बलविंदर सिंह, उसकी मां व अन्य रिश्तेदार बुधवार को खुद थाने पहुंचे और खुद को बेगुनाह बताया। जहां उनसे पूछताछ भी की गई, लेकिन पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। आरोपियों का कहना था कि आखिर वे लड़का-लड़की को क्यों मार देते? जबकि दोनों की रजामंदी के बाद वे मंगनी कर चुके थे। वे तो खुद जल्द शादी कराना चाहते थे।
विज्ञापन

दोनों घरों में मचा कोहराम
देर शाम दोनों के शव घर ले जाए गए तो कोहराम मच गया। इस दौरान एसओ इंद्र कुमार पुलिस बल के साथ गांव में मौजूद रहे। जहां दोनों के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में दोनों की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। विसरा और युवती की हड्डियों की जांच कराई जाएगी। मामले की छानबीन की जा रही है। - डॉ. रामसुरेश यादव, एएसपी 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed