फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   niram karya rukvaya, dobara suru

ईओ ने धार्मिक स्थल का निर्माण कार्य रुकवाया, दोबारा शुरू

Tue, 03 Feb 2015 12:40 AM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Tue, 03 Feb 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
 niram karya rukvaya, dobara suru
नाले पर अतिक्रमण कर बनाए जा रहे धार्मिक स्थल का निर्माण कार्य देर शाम
विज्ञापन
ईओ ने पुलिस के सहयोग से रुकवा दिया। इधर, सोमवार सुबह निमार्ण कार्य दोबारा शुरू करा दिया गया। नगरपालिका प्रशासन ने मामले की जानकारी प्रशासन को दी है।
शहर के मोहल्ला पकड़िया में एक धार्मिक स्थल का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। आरोप है कि  धार्मिक स्थल के अगले हिस्से का निर्माण नाले के ऊपर अतिक्रमण कर किया जा रहा है। इसकी सूचना पर नगर पालिका के प्रभारी ईओ अरुण मणि त्रिपाठी ने रविवार देर शाम मौके पर पहुंचकर कोतवाली पुलिस के सहयोग निर्माण कार्य रुकवा दिया था। आरोप है कि सोमवार सुबह दोबारा निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया।
इस बीच नगरपालिका चेयरमैन प्रभात जायसवाल भी मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य को गलत बताते हुए काम रोकने की बात कही। इसके बावजूद निर्माण जारी रखा गया। चेयरमैन ने बताया कि निर्माण कार्य नाले के ऊपर किया जा रहा था, जिसे रोकने को कहा गया है। प्रभारी ईओ ने बताया कि शाम को मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया गया था। दोबारा निर्माण कार्य शुरू होने की जानकारी उन्हें नहीं है। अब जिम्मेदारी पुलिस की है। मामले से प्रशासन को अवगत कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed