फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ncluding ten against lover Murder report

प्रेमी समेत दस के खिलाफ  हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Wed, 25 May 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Wed, 25 May 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
निगाह के बहाने युवती को घर बुलाकर जिंदा जलाकर मारने के मामले में देर रात कोतवाली पुलिस ने युवती की मां की तहरीर पर प्रेमी समेत दस के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके अलावा घटना से जुड़ी अहम जानकारियां पुलिस ने मां से पूछताछ कर जुटाई हैं। 
विज्ञापन

बता दें कि चार दिन पहले बरेली की एक युवती मोहल्ला डालचंद में संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी हालत में पड़ी मिली थी। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से युवती को बरेली रेफर कर दिया गया। वहीं पर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिवार वालों का आरोप था कि डालचंद निवासी यूनुस से उसका चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी को लेकर युवती को निकाह की बात करने के लिए पीलीभीत बुला लिया गया। जब युवती घर पहुंची तो प्रेमी के घरवालों ने दरवाजा बंद कर लिया। आरोप है कि युवती के ऊपर छत से मिट्टी का तेल छिड़ककर जिंदा जला दिया गया, जिसमें उसकी मौत हो गई। महिला ने बेटी की हत्या का आरोप लगाकर मंगलवार रात तहरीर दी, जिसके बाद सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट, कोतवाल भरत कुमार गौतम ने काफी देर तक महिला से बातचीत की। घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए। इस दौरान महिला हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग पर अडिग रही, जिसके बाद देर रात कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी मोहल्ला डालचंद निवासी प्रेमी यूनुस, उसके पिता रियाजुददीन, प्रेमी की मां मलिका, चाचा कलालुद्दीन, भाई याकूब, तस्लीफ, बहन कुसुम, चचेरा भाई मेहरबान समेत दस के खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी शिकंजा कसा है। कोतवाल भरत कुमार गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पक्ष के मकान में ताला पड़ा हुआ है। उसकी तलाश में पुलिस लगी हुई है, जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed