फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Murder of the deceased home In the assault, three injured

हत्यारोपी ने मृतका के घर में की मारपीट, तीन जख्मी

Sat, 30 Jan 2016 10:42 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Sat, 30 Jan 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
Murder of the deceased home In the assault, three injured
शोहदों द्वारा जलाकर मारी गई मोहल्ला बेनीचौधरी निवासिनी हेमा के घर वालों पर गवाही न देने का दबाव बना रहे एक हत्यारोपी ने अपने परिवार वालों के साथ हमला बोल दिया। हमलावरों ने घर में घुसकर हेमा के पिता और बहन की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर थाने पहुंचे घायल पिता-पुत्री को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। पीड़ित अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करा ही रहे थे कि हमलावर दोबारा घर में घुस गए और गृहस्वामी की सबसे छोटी बेटी को चाकू से वार कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसका भी मेडिकल परीक्षण कराया। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धारदार हथियार से घायल करने की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार दहशत में है।
विज्ञापन

मालूम हो कि शहर की एक 16 वर्षीय किशोरी से 20 मई 13 को तीन शोहदों ने छेड़छाड़ की और उसे सेलफोन देने की कोशिश की थी। विरोध करने पर आरोपियों ने केरोसिन डालकर उसे जिंदा जला दिया था। पुलिस ने मोहल्ले के ही मुन्ना समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इस मामले में मुख्य आरोपी मुन्ना को आजीवन कारावास की सजा हुई है, जबकि दो अन्य आरोपियों के नाबालिग होने के कारण उनका मामला किशोर अदालत में चल रहा है। मृतका हेमा के पिता मोहम्मद जाहिद ने बताया कि मोहल्ले के ही एक आरोपी के घर वाले उन पर गवाही न देने का दबाव बना रहे हैं। 29 जनवरी को जब वह कोर्ट गए तो गवाही नहीं हो सकी। इस दौरान कचहरी में मिले आरोपी के घर वालों ने गवाही देने पर जान से मार देने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

 शनिवार की सुबह मोहम्मद जाहिद घर पर थे। इसी दौरान आरोपी के परिवार के लोग आ धमके और लाठी-डंडों से उनकी पिटाई कर दी। बचाने आई उनकी पुत्री 17 वर्षीय पुत्री साहिन खानम को भी जमकर मारापीटा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने दोनों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया, लेकिन आरोपियों को पकड़ने की कोशिश नहीं की। बेखौफ हमलावरों ने दोबारा उनके घर पर हमला बोल दिया और घर में अकेली मौजूद जाहिद की 15 वर्षीय पुत्री फरीना को चाकू मारकर घायल कर दिया। शहर कोतवाल देरराज राठी ने बताया कि घायल मोहम्मद जाहिद की ओर से चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी अकबर उर्फ दानिश और उसके पिता मोहम्मद उमर को हिरासत में ले लिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजी कंट्रोल ने पूछा तो हरकत में आई पुलिस
मृतका हेमा के परिवार वालों और आरोपी पक्ष के बीच विवाद होने का यह कोई पहला मौका नहीं है। पीड़ितों की मानें तो इसके पहले भी विवाद हो चुका है, लेकिन पुलिस इस प्रकरण को गंभीरता से नहीं ले रही है। शनिवार को भी पुलिस की लापरवाही उजागर हुई। दोबारा हमला होने के बाद भी एसपी से लेकर शहर कोतवाली पुलिस लापरवाह बनी रही। डीआईजी कंट्रोलरूम ने जब मामले की जानकारी जिला नियंत्रण कक्ष से मांगी तो पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने आनन-फानन में दर्ज एनसीआर को धारदार हथियार से घायल करने की धारा में तरमीम कर दो लोगों को हिरासत में ले लिया।


एसपी बोले, मुझे नहीं जानकारी
मृतका हेमा के घर वालों पर हुए हमले के बारे में जब एसपी अनिल कुमार सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा मुझे जानकारी नहीं हैं। मामूली मारपीट हुई होगी। उन्होंने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और न ही शहर कोतवाली पुलिस से ही घटना की जानकारी लेने की जरूरत समझी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed