फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Muharram procession at drummer commotion

मोहर्रम के जुलूस में ढोल बजाने पर हंगामा

Wed, 12 Oct 2016 11:10 PM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला पीलीभ्ाीत
ब्ययूराो, अमर उजाला पीलीभ्ाीत Updated Wed, 12 Oct 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
Muharram procession at drummer commotion
हंगामा
मुहर्रम के जुलूस के दौरान ढोल बजाने को लेकर जाटो चौराहा पर जमकर हंगामा हुआ। लोगों का कहना था कि गमी के जुलूस में ढोल बजाना गलत है। इसी बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट होने लगी। तलवार और डंडे लेकर लोगों ने ढोल तोड़ दिया और उसे बजाने वाले युवक को पीटा। बवाल की सूचना पर सीओ सिटी मय फोर्स मौके पर पहुंचे और सख्ती से मामला शांत कराया। 
विज्ञापन

बुधवार को मोहर्रम के मौके पर पकड़िया मोहल्ले से ताजियों का जुलूस करबला के लिए निकला। जुलूस में ढोल बजाया जा रहा था। जाटो चौराहा पर जुलूस के पहुंचते ही मौके पर मौजूद क्षेत्र के लोगों ने ढोल बजाए जाने का विरोध शुरू कर दिया। पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होती रही। फिर मामला हाथापाई तक पहुंच गया। भीड़ के एक हिस्से ने तलवार और डंडे लेकर ढोल को फाड़ना शुरू कर दिया। ढोल बजा रहे आमिर से मारपीट भी की गई। हंगामा होता देख मौके पर भगदड़ मच गई। भीड़ अधिक होने के कारण पहले से तैनात पवन मोबाइल पुलिसकर्मी असहज रहे। इसकी सूचना अफसरों को दी गई, जिसके बाद सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट, अंडर ट्रेनिंग सीओ योगेंद्र शंखधार, कोतवाल हरगोविंद सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद ताजियों के जुलूस को संपन्न कराया गया। मौके पर जमा लोगों से बातचीत कर शांति बनाए रखने की अपील की गई। बाद में जाटो चौराहा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। एएसपी विकास कुमार वैद्य ने भी मौके पर पहुंचकर हालात की जानकारी की। 
विज्ञापन

000
छतरी चौराहा पर रोडवेज बस को घेरा  
12 पीबीटीपी 15
टनकपुर हाइवे पर छतरी चौराहा पर भी जमकर हंगामा हुआ। चिड़ियादाह से करबला जा रहे ताजियों के जुलूस के बीच में अचानक रोडवेज की बस आ गई। इस पर ताजियेदार गुस्सा गए। हालांकि बस चालक पहले से ही बस को रोक चुका था। इसके बाद गुस्साए ताजियेदारों ने बस को घेर लिया। यहां भी चंद पुलिसकर्मी मौजूद थे, जो भीड़ के आगे असहज खड़े रहे। बाद में पहुंचे एक सिपाही ने सूझबूझ के साथ गुस्साए ताजियेदारों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
बेलो चौराहा पर डीजे को लेकर विरोध 
दोपहर में ताजियों का जुलूस शुरू होने के साथ ही पुलिस को सूचना मिली कि बेलों वाला चौराहा पर ताजियेदार डीजे बजाएंगे। जबकि पहले ही डीजे पर प्रतिबंध लगाया गया था। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर मौजूद प्रमुख लोगों से बातचीत की गई। जिसके बाद ताजियेदार खुद ही मान गए और डीजे का प्रयोग नहीं किया। इसके अलावा बड़े ताजिये के आगे-पीछे होने को लेकर भी बेलों चौराहा पर छिटपुट विवाद रहा।  

000
जाटो चौराहा पर ढोल बजाने को लेकर विवाद हो गया था। जिसको मौके पर पहुंचकर शांत करा दिया गया। किसी तरह की कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। एहतियातन मौके पर फोर्स बढ़ा दी गई थी। तनाव जैसी कोई बात नहीं है। 
निर्मल कुमार विष्ट, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed