{"_id":"5908813a4f1c1bcc3a44331e","slug":"mortal-death-due-to-cancer","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट से झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
Updated Tue, 02 May 2017 06:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौ दिन पहले तार जोड़ते वक्त अचानक करंट की चपेट में आने से झुलसे हरप्रसाद की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के साले की तहरीर पर पुलिस ने बिजली विभाग के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कस्बे के रहने वाले 40 वर्षीय हरप्रसाद प्राइवेट बिजली मिस्त्री थे। 24 अप्रैल को बिजली विभाग के कर्मचारी उन्हें मुडलिया गौसू गांव ले गए थे। जहां तार बांधते वक्त अचानक सप्लाई शुरू होने पर हरप्रसाद करंट लगने पर गंभीर रुप से झुलस गया था। उसका बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां सोमवार शाम हरप्रसाद की मौत हो गई। वहां से परिवार वाले अपने साथ शव पीलीभीत ले आए। मंगलवार को हरप्रसाद के साले बरेली क शेरगढ़ इलाके के निर्भुआ निवासी सत्यपाल ने पुलिस को तहरीर दी। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हरप्रसाद की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। हरप्रसाद की पत्नी की पहले ही मौत हो गई थी। इससे उसके तीन मासूम बच्चे अनाथ हो गए। एसओ चंद्र प्रकाश शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर बिजली विभाग के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।