फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Mistreatment of women

खेत से वापस लौट रही महिला से दुराचार

Wed, 08 Apr 2015 11:48 PM IST
जहॉनाबाद/पीलीभीत।
जहॉनाबाद/पीलीभीत। Updated Wed, 08 Apr 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
Mistreatment of women
शौच कर घर वापस लौट
विज्ञापन
रही एक विवाहिता को गांव के रविंद्र ने पकड़ लिया और उसके  साथ दुराचार किया। पीड़िता का भाई जब आरोपी घर शिकायत करने पहुंचा तो उसकी पिटाई कर दी गई। पुलिस ने महिला की ओर से पिता-पुत्र समेत तीन के खिलाफ दुराचार व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।

थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि वह शाम को खेतों की ओर से शौच कर घर वापस लौट रही थी। रास्ते में मवेशी अस्पताल के पास गांव के ही रविंद्र ने उसे पकड़ लिया और उसके मुंह पर कपड़ा लगाकर बलात्कार किया और वहां से भाग निकला। इसी बीच महिला का भाई सामान लेकर वहां से गुजरा तो महिला ने उससे पूरी घटना बताई। इस पर उसका भाई आरोपी के घर गया और घटना पर विरोध जताया।

आरोप है कि इससे गुस्साए आरोपी रविंद्र ने अपने पिता प्रीतम व भाई बाबूराम के साथ मिलकर उसे मारापीटा। एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि महिला की ओर से तीनों के खिलाफ दुराचार और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
दलित महिला के साथ नहीं हुआ था दुराचार
दियोरिया। दुराचार के बाद विवाहिता की हत्या करने के मामले के नामजद आरोपी को पुलिस दूसरे दिन गिरफ्तार नही कर पाई है। उधर मृतका की आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुराचार होने की पुष्टि नहीं हुई है। अब रिपोर्ट में लिखी गई दुराचार की धारा हटाई जाएगी।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की एक विवाहिता के साथ गांव के ही दिलीप गुर्जर पर छह अप्रैल की रात 10 बजे घर में घुसकर दुराचार करने व अगले दिन घुसकर पीड़िता को गल्ले में रस्सी का फं दा डाल कर कुंडे से लटकार मार डालने का आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन


मृतका के  पिता की ओर से पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस नामजद आरोपी को बुधवार को दूसरे दिन भी गिरफ्तार नही कर सकी है। कोतवाल डीके तिवारी ने बताया कि मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुराचार की पुष्टि नहीं हुई है और मौत हैंगिग से होने की पुष्टि की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सुवेग सिंह सिद्धू ने बताया कि दुराचार की धारा दर्ज रिपोर्ट से हटाई जाएगी। बुधवार की दोपहर बाद शव का गमगीन माहौल में घर वालों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed