फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   missing worker 's body found in canal

खारजा नहर में मिला गायब मजदूर का शव

Wed, 03 Jun 2015 11:35 PM IST
गजरौला।/पीलीभीत।
गजरौला।/पीलीभीत। Updated Wed, 03 Jun 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले गांव सिरसा सरदहा निवासी 45 वर्षीय भगवानदास का शव बुधवार की सुबह थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव केशवपुर के पास खारजा नहर की झाड़ में फंसा मिला। शव केले के मोटे तने से बंधा पाया गया। वहीं मजदूर के एक पैर में मरा कुत्ता भी बंधा हुआ मिला। इससे उसकी हत्या कर शव नहर में डाले जाने की आशंका जताई जा रही है। बेटे ने गांव के ही चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


गांव सिरसा सरदहा निवासी रमेश कुमार ने बताया कि उसके पिता भगवानदास गांव से तीन किलोमीटर दूर स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। शनिवार की सुबह वह साइकिल से भट्ठे पर गए थे लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटे। अगले दिन उसने गजरौला पुलिस को तहरीर देकर पिता की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तलाश के दौरान उसे पता चला की पिता ने दो लोगों के साथ क्लानपुर पुलिया के पास बैठकर कोल्ड ड्रिंक पी थी।
विज्ञापन


उसके बाद से पिता का कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार की शाम साइकिल गांव के कल्लू के घर के पास मिली। बुधवार की सुबह थाना बरखेड़ा की पुलिस चौकी करोड़ के गांव केशवपुर के पास खारजा नहर में उसके पिता का झाड़ में फंसा कुछ लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर वह भी गया तो पिता का शव देख बिफर पड़ा। शव का एक पैर कुत्ते के  शव से और शव केले के मोटे तने से बंधा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने गांव के ही चार लोगों पर पिता की हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक अशोक बुद्धप्रिय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा तरमीम कर आगे की कार्रवाई करने की बात कही है। उधर एसपी जेके शाही ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट जांच की दिशा तय करेगी। अगर हत्या की पुष्टि होती है तो मुकदमा तरमीम कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed