{"_id":"575d96634f1c1b293e11b9a9","slug":"minor-worker-daughter-misconduct","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर की नाबालिग बेटी से दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजदूर की नाबालिग बेटी से दुराचार
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Sun, 12 Jun 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से कुछ ही दूरी पर कूड़ा फेंकने गई दलित किशोरी को गन्ने के खेत में ले जाकर गांव के युवक ने दुराचार किया। किशोरी चीख पुकार न कर सके, उसका एक हाथ से मुंह बंद कर दिया। गांव के बच्चों की सूचना मिलने पर पहुंचे घरवालों ने बदहवाश हालत में किशोरी को खेत से बरामद किया, जिसके बाद घटना की नामजद तहरीर जहानाबाद पुलिस को दी गई।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी दलित मजदूर ने बताया कि रविवार सुबह वह खेत पर इंजन लेकर गया हुआ था। सुबह सात बजे उसकी सत्रह वर्षीय पुत्री घर के करीब दो सौ मीटर की दूरी पर कूड़ा डालने के लिए गई थी। घर लौटते वक्त गांव के युवक मुकेश गंगवार ने उसको पकड़ लिया और मुंह दबाकर पास के गन्ने के खेत में ले गया, जहां उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद बदहवाश हालत में किशोरी को खेत में छोड़कर भाग निकला। इस बीच गांव के कुछ बच्चों ने इसकी जानकारी किशोरी के घर जाकर दी। जिस पर मां ग्रामीणों के साथ गन्ने के खेत पर पहुंची। यहां बेटी की हालत देख सहम गई। बेटी के साथ दरिंदगी का पता लगने पर पिता भी मौके पर पहुंच गया। कुछ ही देर में घरवालों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी को उठाया। इसके बाद कार्रवाई के लिए थाने लाया गया। जहां गांव के युवक को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी गई है। एसओ भोला सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। इसके अलावा पीड़ित किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।