फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Militant raped and lodged report by making hostage

युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 04 May 2017 10:38 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 04 May 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
युवती को बंधक बनाकर एक साल तक यौन शोषण करने के मामले में पुलिस ने सीओ के निर्देश पर कानूनी कार्रवाई की। तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। माधोटांडा क्षेत्र के एक गांव की युवती ने तहरीर में बताया कि एक वर्ष पूर्व बीसलपुर के गांव परसिया का निवासी उसका एक दूर का रिश्तेदार उसको बहला फुसलाकर भगा लाया। इसके बाद आरोप है कि अपने यहां बंधक बनाकर यौन शोषण करता रहा। यही नहीं देह व्यापार का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया। इसका विरोध करने पर मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित किया। 21 अप्रैल को किसी तरह मौका पाकर पीड़िता पीलीभीत के मोहल्ला देशनगर में बहन के घर पहुुंची और आपबीती सुनाई। इसकी कोतवाली पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बुधवार को पीड़िता ने सीओ हरीश भदौरिया से मुलाकात कर दुखड़ा सुनाते हुए कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद कार्रवाई हो सकी है। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि सीओ के निर्देश पर बंधक बनाकर युवती से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुकदमे में बीसलपुर के परसिया निवासी शेरसिंह को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed