{"_id":"098abd8499b8a0239a70f6d2d3047b88","slug":"mentha-traders-looted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्दीधारियों ने बहराइच के तीन मेंथा आयल व्यापारियों को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वर्दीधारियों ने बहराइच के तीन मेंथा आयल व्यापारियों को लूटा
पीलीभीत।
Updated Wed, 19 Aug 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर हाइवे पर थाना गजरौला क्षेत्र में इंडीवर कार में पुलिस की वर्दी में आए आधा दर्जन लोगों ने अपने को इनकम टैक्स अफसर बताकर बहराइच जिले के तीन मेंथा ऑयल व्यापारियों से छह हजार रुपये लूट लिए। व्यापारियों के अनुसार सकरिया पुल के पास घटना हुई है, लेकिन गजरौला पुलिस का दावा है कि घटना शाहजहांपुर जिले के खुटार के पास हुई है।
बहराइच जिले के थाना मोतीपुर के गांव गायघाट निवासी उस्मान, राजू और मिहींपुरवा निवासी गुड्डू ने बताया कि वह मेंथा ऑयल के व्यापारी हैं। मंगलवार की शाम को वह पिकअप में आठ ड्रम मेंथा ऑयल लेकर संभल बेचने जा रहे थे। बुधवार की भोर में करीब 4.15 बजे इंडीवर कार पर सवार लोगों ने सकरिया पुल के पास पिकअप ओवरटेक कर रोक ली। कार में आधा दर्जन लोग सवार थे। सभी पुलिस की वर्दी पहने थे।
इसमें शामिल एक व्यक्ति ने दो स्टार भी लगा रखे थे। शेष की वर्दी में यूपीपी के बिल्ले लगे थे। सभी के पास सरकारी असलहे थे। तीनों व्यापारियों के मुताबिक वर्दीधारियों ने पिकअप की तलाशी। मेंथा ऑयल के ड्रम मिलने पर कहा कि वे लोग इनकम टैक्स विभाग से हैं और गाड़ी के कागजात छीन लिए। बाद में पांच लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन
व्यापारियों के मुताबिक रुपये न होने की बात कहने पर आरोपियों ने तीनों के पास से कुल मिलाकर 6050 रुपये की नगदी छीन ली। बाद में 50 रुपये वापस लौटाकर गजरौला की ओर चले गए। घटना के बाद तीनों व्यापारी हाइवे पर स्थित एक ढाबे पर पहुंचे और घटना की जानकारी एसपी जेके शाही को मोबाइल पर दी। पीड़ितों ने घटना की तहरीर पुलिस को नहीं दी है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार बुद्धप्रिय ने बताया कि पीड़ित थाने आए थे। घटना उनके क्षेत्र में नहीं बल्कि शाहजहांपुर जिले खुटार क्षेत्र में हुई है। पीड़ितों ने घटना के बाबत पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी और चले गए।
000
घटना की जानकारी सुबह उन्हें मोबाइल पर दी गई थी, लेकिन आवाज साफ न आने के कारण नेटवर्क में आकर दोबारा कॉल करने को कहा था, लेकिन दोबारा कोई कॉल नहीं आई। पीड़ितों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
- जेके शाही, एसपी