फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Medical on Timardar Accused of indecency

तीमारदार पर चिकित्साधिकारी  से अभद्रता करने का आरोप

Fri, 08 Jul 2016 11:01 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 08 Jul 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती घायल के एक तीमारदार ने चिकित्साधिकारी से काफी अभद्र व्यवहार किया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस से पहले ही आरोपी कहीं खिसक लिया। 
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि जिला हरदोई के थाना पिहानी क्षेत्र के गांव शहादत नगर निवासी विवेक कुमार गुरुवार रात लगभग नौ बजे बीसलपुर आते समय एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। घायल विवेक ने फोन से सूचना देकर स्वास्थ्य केंद्र में अपने कुछ तीमारदारों को बुला लिया था। आरोप है कि शराब के नशे में धुत एक तीमारदार ने घायल का उपचार कर रहे डॉक्टर से यह आरोप लगाकर काफी अभद्र व्यवहार किया कि वह अपनी ड्यूटी के प्रति गंभीर नहीं है। उनके स्वास्थ्य केंद्र में घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था नहीं है और घायलों को मानक के अनुरूप सुविधाएं नहीं दी जा रहीं हैं। यद्यपि डॉक्टर ने उस तीमारदार को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना और वह डॉक्टर से लगातार अभद्र व्यवहार करता रहा। इस पर डाक्टर ने फोन पर कोतवाली पुलिस को बुला लिया। पुलिस के आने से पहले ही वह तीमारदार खिसक लिया। इस संबंध में पुलिस में कोई तहरीर नहीं दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed