फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Medanta 250 cardiac patients have the doctors checkup

मेदांता के डॉक्टरों ने 250 हृदय रोगियों का किया चेकअप

Sun, 23 Oct 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 23 Oct 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
Medanta 250 cardiac patients have the doctors checkup
मेदांता के डॉक्टरों ने 250 हृदय रोगियों का किया चेकअप - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
दूरस्थ स्वास्थ्य शिविर की श्रृखंला के 12वें शिविर में मेदांता अस्पताल के हृदयरोग विशेषज्ञों ने 250 हृदयरोगियों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाएं दीं। मरीजों की निशुल्क जांच भी की गई।
विज्ञापन

बरखेड़ा स्थित बजाज चीनी मिल के सामने आयोजित हुए निशुल्क हृदय रोग परीक्षण शिविर में मेदांता अस्पताल के वरिष्ठ कार्डियक सर्जन डा. उदगीथ धीर व उनकी टीम द्वारा 250 हृदय रोगियों को स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मरीजों की निशुल्क दवाएं भी दी गई। इस दौरान 250 मरीजों की निशुल्क ब्लड शुगर व ईसीजी, 130 की इको कार्डियोग्राफी जांच की गई। शिविर में आए अन्य 225 मरीजों का डॉ. शैलेंद्र गंगवार, डॉ. सविता गंगवार, डॉ. एकता गुप्ता, डॉ. फैसल खान ने परीक्षण किया। शिविर के चलते सुबह से ही मरीजों व उनके तीमारदारों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ गया था। शिविर में प्रमोद गंगवार, मीनू सिंह, केशव शर्मा, सुरेंद्र गंगवार, रमेश शर्मा, कमलेश सिंह, मंजू गंगवार आदि का खासा सहयोग रहा। मालूम हो कि बरखेड़ा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी डॉ. शैलेंद्र गंगवार द्वारा दूरस्थ स्वास्थ्य शिविर की श्रृखंला में 30 शिविरों का आयोजन किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed