फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   mdm in school

एमडीएम में सूड़ी निकलने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Fri, 30 Jan 2015 11:22 PM IST
पूरनपुर।
पूरनपुर। Updated Fri, 30 Jan 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
mdm in school
 एमडीएम की सब्जी में सूड़ी निकलने पर स्कूल प्रबंध समिति पदाधिकारियों और शिक्षिका में विवाद हो गया। दोनों ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। गांव के लोगोें ने एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और एक ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

गांव सुखदासपुर के प्राथमिक स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष रनवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को प्र्रबंध समिति उपाध्यक्ष राजरानी के पति के साथ एमडीएम के निरीक्षण को जब वह स्कूल पहुुंचे तो सब्जी के लिए काटे जा रहे टमाटरों में सूड़िया निकलीं। आरोप है कि विरोध पर शिक्षिका और उसके पति ने अभद्रता शुरू कर दी।
विज्ञापन

उधर, शिक्षिका से अभद्रता की शिकायत पर पुलिस ने प्रबंध समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पति को हिरासत में ले लिया। जब इसकी भनक ग्रामीणों को लगी तो वे कोतवाली पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी इंस्पेक्टर को दी। इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह ने बताया कि मामला शिक्षा विभाग से संबंधित होने पर दोनों के शिकायती पत्र बीएसए को भेजकर जांच कराने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, गांव के लोगों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर खराब एमडीएम बनवाने के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर जांच कराने की मांग की।  प्रदर्शन करने वालो में रनवीर सिंह, ऊषा देवी, श्रीकृष्ण, रूम सिंह यादव, आजाद सिंह, रामवीर, अमित, सियाराम, बैजनाथ, हरनाम सिंह, राममूर्ति आदि थे। शिक्षिका का कहना है कि एमडीएम की सब्जी में सूड़ी नहीं निकली। कुछ लोग बेवजह के आरोप लगा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed