{"_id":"57d04a714f1c1bdc6731741b","slug":"married-to-self-immolation-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्मदाह करने वाली विवाहिता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आत्मदाह करने वाली विवाहिता की मौत
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आत्मदाह के दौरान गंभीर रूप से झूलसी विवाहिता की बुधवार को मौत हो गई। उसने ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्मदाह किया था। महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के लदपुरा निवासी ब्रजलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी तैंतीस वर्षीयय बेटी अमरावती की शादी 15 साल पहले करगैना करगैनी गांव के रूपलाल से हुई थी। उसके दो बच्चे दस वर्षीय शिवकुमार और सात साल की बेटी सुमन है। शादी के कुछ साल बाद से ही दंपति के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। आरोप है कि ससुराल वाले कम दहेज देने के ताने देेकर भी प्रताड़ित करते थे। सोमवार को पति से कहासुनी के बाद अमरावती ने केरोसिन छिड़ककर खुद को आग लगा ली थी। गंभीर रूप से झुलसी अमरावती का सीएचसी पर इलाज किया जा रहा था। मंगलवार रात उसकी मौत हो गई। पिता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ जहानाबाद जगतराम जोशी ने बताया कि पिता की तहरीर पर अमरिया थाने में पति रूपलाल, ससुर रामस्वरूप, जेठ लालता प्रसाद और सास के खिलाफ आत्महत्या को मजबूर करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।