फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Married to self-immolation death

आत्मदाह करने वाली विवाहिता की मौत

Wed, 07 Sep 2016 10:42 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 07 Sep 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
 आत्मदाह के दौरान गंभीर रूप से झूलसी विवाहिता की बुधवार को मौत हो गई। उसने ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्मदाह किया था। महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। 
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के लदपुरा निवासी ब्रजलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी तैंतीस वर्षीयय बेटी अमरावती की शादी 15 साल पहले करगैना करगैनी गांव के रूपलाल से हुई थी। उसके दो बच्चे दस वर्षीय शिवकुमार और सात साल की बेटी सुमन है। शादी के कुछ साल बाद से ही दंपति के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। आरोप है कि ससुराल वाले कम दहेज देने के ताने देेकर भी प्रताड़ित करते थे। सोमवार को पति से कहासुनी के बाद अमरावती ने केरोसिन छिड़ककर खुद को आग लगा ली थी। गंभीर रूप से झुलसी अमरावती का सीएचसी पर इलाज किया जा रहा था। मंगलवार रात उसकी मौत हो गई। पिता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ जहानाबाद जगतराम जोशी ने बताया कि पिता की तहरीर पर अमरिया थाने में पति रूपलाल, ससुर रामस्वरूप, जेठ लालता प्रसाद और सास के खिलाफ आत्महत्या को मजबूर करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed