फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Married scorched death

झुलसी विवाहिता की मौत दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Sun, 29 Mar 2015 11:12 PM IST
बीसलपुर/पीलीभीत।
बीसलपुर/पीलीभीत। Updated Sun, 29 Mar 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
Married scorched death
कोतवाली
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव कितनापुर में संदिग्ध परिस्थिति में आग से झुलसी विवाहिता की इलाज के दौरान शनिवार को जिला अस्पताल में मौत हो गई है। मायके वालों ने कोतवाली में रविवार को चार लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

जिला बरेली के थाना भुता क्षेत्र के गांव रसूला परेवा के बालकराम ने बताया कि उनकी 25 वर्षीया पुत्री ओमवती का विवाह पांच वर्ष पूर्व बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव कितनापुर के सर्वेश कुमार के साथ हुआ था। 11 मार्च को ओमवती ससुराल में संदिग्ध अवस्था में बुरी तरह झुलस गई थी।

ससुराल वालों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था, हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया था, जहां 28 मार्च को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पिता बालकराम की तहरीर पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में पति सर्वेश कुमार, ससुर रामप्रसाद, देवर कमलेश कुमार और ननद अनीता देवी को नामजद किया गया है।

रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि विवाह में 50 हजार की नगदी, रंगीन टीवी और बाइक न मिलने से क्षुब्ध होकर वर पक्ष ओमवती का दहेज उत्पीड़न करते थे। दोनों पक्षों में कई बार समझौते के प्रयास भी हुए, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इसी बात को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे जलाकर मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed