फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Married kidnapped Tried to rape

विवाहिता को अगवा  कर रेप की कोशिश 

Wed, 11 May 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Wed, 11 May 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
 दादी के साथ घर पर अकेली विवाहिता से दुराचार करने की कोशिश की गई। पीड़ित के घरवालों का आरोप है कि गांव के ही दबंग युवकों ने पुरानी रंजिश पर घटना को अंजाम दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने बमुश्किल बचाया। कोतवाली पुलिस के  कार्रवाई न करने पर पीड़िता ने एएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन

दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने एएसपी को दी तहरीर में बताया कि गांव का एक दबंग युवक उसकी शादी अपने बेटे से कराना चाहता था। पर घरवालों ने इंकार कर दिया, जिससे उसके  परिवार से आरोपी रंजिश मानने लगे। पीड़िता को परेशान करने लगे तो घरवालों ने पड़ोसी गांव के युवक से उसकी शादी एक साल पहले करा दी। कुछ दिन पहले पीड़िता मायके आकर रहने लगी। आठ मई क ो वह दादी के साथ घर पर रुकी हुई थी। माता-पिता मझोला गए थे। देर शाम करीब साढ़े सात बजे आरोपी घर में घुस आए और पीड़िता से खींचतान शुरू कर दी। इसके बाद दुराचार करने की कोशिश करते हुए अश्लील हरकतें कीं। शोर सुनकर आसपास के लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। सूचना मिलने पर माता-पिता उसी रात मझोला से वापस लौट आए। आरोपियों से जानकारी करने गए तो उनको भी पीटकर भगा दिया गया। पीड़ित महिला ने आरोपियों से जान का खतरा जताते हुए एएसपी से कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एएसपी ने मामले को गंभीरता से जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed