{"_id":"5738afee4f1c1b202bac7092","slug":"mandi-to-vandalizing-on-four-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में गुंडई करने वाले चार लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंडी में गुंडई करने वाले चार लोगों पर केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Sun, 15 May 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी परिसर में असलहों के बल पर गुंडागर्दी करने वालों पर कानूनी शिकंजा कसा गया है। तीन सगे भाई समेत चार के खिलाफ घटना की नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं तहरीर में हजारों की नगदी लूटने की बात से पीड़ित व्यापारी मुकर गया है। मामले को सिर्फ मारपीट का बताया गया है।
बता दें कि मंडी समिति में शनिवार सुबह असलहाधारियों ने जमकर उत्पात मचाया था। जहानाबाद क्षेत्र के चका गांव निवासी फल व्यापारी शमशाद पर हमला किया गया, जिसमें तलवार लगने से व्यापारी के दोनों हाथ चोटिल हो गए थे। मामले में 90 हजार रुपये और मोबाइल लूटने का भी आरोप लगाया गया। देर शाम व्यापारी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी, लेकिन तहरीर में व्यापारी ने नगदी और मोबाइल लूटने की बात को छिपा लिया। इसका कहीं भी कोई जिक्र नहीं किया गया है, जिससे लूट के आरोप में फंसाने की बात सामने आ रही है। उधर, पुलिस ने मामले में आरोपी का मेडिकल कराकर कानूनी कार्रवाई की है। एसएसआई सुनगढ़ी मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि घटना की तहरीर के आधार पर नौगवां पकड़िया गांव के रहने वाले सगे भाई रविंद्र, अजीत, बबलू और बंटी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। रुपये और मोबाइल लूटे जाने का जिक्र व्यापारी ने पुलिस के सामने नहीं किया है।