फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Loot at farm house

फार्म हाउस पर बदमाशों का धावा, लूटपाट

Fri, 22 Sep 2017 06:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत Updated Fri, 22 Sep 2017 06:32 PM IST
विज्ञापन
Loot at farm house
सशस्त्र बदमाशों ने गांव गुलाबटांडा में चतविंदर सिंह के फार्म हाउस में धावा बोलकर कर्मचारी खेमकरन लाल और उसके परिवार को तमंचा के बल पर बंधक बनाकर सोने के झाले, चांदी का कमर बिछुआ, पायल, डेढ़ हजार रुपये, तीन मोबाइल की बैट्रियां और भैंस ले गए। बदमाश परिवार वालों को अलग-अलग कमरों में बंधक बनाकर शोर न मचाने की धमकी देकर गए। बदमाशों ने पड़ोस के राममूर्ति के फार्म हाउस में भी लूटपाट का प्रयास किया, लेकिन शोर-शराबे के चलते वे कमायाब नहीं हो सके। सूचना पर एसपी कलानिधि नैथानी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पीड़ितों से पूछताछ की। घटना को लेकर क्षेत्र के लोग दहशत में हैं।  
विज्ञापन

पूरनपुर के मोहल्ला गनेशगंज पूर्वी निवासी चतविंदर सिंह का फार्म हाउस गांव गुलाबटांडा में है। फार्मर चतविंदर सिंह परिवार सहित पूरनपुर में ही रहते हैं, जबकि फार्म हाउस में ग्राम पंचायत मल्लपुर के गांव चोखापुरी निवासी कर्मचारी 60 वर्षीय खेमकरन लाल परिवार सहित करीब एक दशक से रहते हैं। खेमकरन लाल ने बताया कि रात को फार्म हाउस की पशुशाला में सोए थे। उसकी पुत्रवधू सुनीता अपने तीन बच्चों के साथ एक कमरे में जबकि 18  वर्षीय पुत्र फूलचंद दूसरे कमरे मेें सोया था। रात करीब पौने 12 बजे ढाटा बांधे आए चार बदमाशों ने तमंचा के बल पर उसे कब्जे में लेकर शोर न मचाने की धमकी दी। बदमाशों ने झाले में रहने वाले लोगों की जानकारी कर पुत्रवधू सुनीता और फूलचंद का कमरा खुलवाकर सभी सदस्यों को शोर न मचाने की धमकी देकर अलग-अलग कमरों में बंधक बना लिया। दो बदमाश निगरानी में लगे रहे, जबकि दो बदमाशों ने कमरे के बक्शा में रखे सुनीता के सोने के झाले, कमर बिछुआ, पायल और डेढ़ हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने परिवार वालों के तीनों मोबाइल कब्जे में लेकर उनकी बैट्री लूट ली। बदमाश परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर कमरों में शोर न मचाने की धमकी देकर बंद कर चले गए। बदमाश उसकी भैंस भी लूट ले गए। बदमाशों ने उसके पड़ोसी राममूर्ति के घर भी लूटपाट का प्रयास किया। इस दौरान बमुश्किल बंधनमुक्त होकर खेमकरन ने शोर-शराबा किया। इस पर रामूर्ति के घर बगैर घटना को अंजाम दिए बदमाश भाग गए। खेमकरन ने पड़ोसी के मोबाइल से घटना की सूचना डायल 100 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एसओ को घटना के बारे में बताया। कुछ देर बाद एसओ इंद्रजीत सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने खेमकरन को साथ लेकर बदमाशों की आसपास तलाश की, लेकिन बदमाश उससे पहले ही निकल चुके थे। एसपी कलानिधि नैथानी, एएसपी रोहित मिश्रा, सीओ अनुराग दर्शन ने भी घटना स्थल का निरीक्षण कर पीड़ितों से पूछताछ की। उन्होंने घटना के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed