फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   logo ne sipahiyo ko dauraya

भीड़ ने सिपाहियों को दौड़ाया, रायफल छीनी

Sat, 31 Jan 2015 11:55 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sat, 31 Jan 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
logo ne sipahiyo ko dauraya
ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरे गन्ने की चपेट में आकर शनिवार को लिटिल एंजिल्स की दो छात्राएं चोटिल हो गईं। इससे लोग भड़क गए और भीड़ ने टनकपुर हाईवे पर जाम लगा दिया। चार सिपाही जाम खुलवाने पहुंचे तो भीड़ ने उन्हें दौड़ा लिया और एक सिपाही के  साथ धक्का-मुक्की कर उसकी रायफल छीन ली। बाद में कुछ लोगों ने रायफल वापस कर दी। मौके पर पहुंचे एएसपी सुधीर कुमार सिंह से भीड़ की नोकझोंक भी हुई। एएसपी के गुरुवार तक ओवरलोडिंग बंद कराने के आश्वासन पर भीड़ शांत हुई। तब जाकर तीन घंटे बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला खकरा निवासी बच्चन देवल की 13 वर्षीय बेटी एश्वर्या देवल और अशोक कॉलोनी निवासी रिहूम साहनी लिटिल एंजिल्स स्कूल में क्रमश: कक्षा नौ और छह की छात्राएं हैं। सुबह करीब साढ़े आठ बजे दोनों छात्राएं अलग-अलग साइकिल से स्कूल जा रहीं थीं। उसी समय टनकपुर हाईवे पर अशोक कॉलोनी के गेट के पास छतरी चौराहा की ओर से आ रही ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरे गन्ने की चपेट में आकर दोनों छात्राएं चोटिल हो गईं।
विज्ञापन


घटना के बाद लोग मौके पर पहुंच गए और चालक ट्रैक्टर मौके पर छोड़कर भाग गया। भीड़ ने हाईवे पर जाम लगा दिया और ट्रैक्टर में तोड़फोड़ करने लगे। इसी बीच मौके पर पहुंचे चार सिपाहियों ने जब लोगों को तोड़फोड़ करने से रोकने और जाम खुलवाने की कोशिश की तो भीड़ ने उन्हें दौड़ा लिया। कुछ लोगों ने धक्का-मुक्की कर एक सिपाही की रायफल भी छीन ली। बाद में भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने रायफल सिपाही को लौटा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर एएसपी सुधीर कुमार सिंह, सीओ सिटी कौशलेंद्र सिंह, शहर कोतवाल अतुल प्रधान व थाना प्रभारी बृजेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पहुंच गए थे।
000
सिपाहियों से अभद्रता और रायफल छीनने का मामला संज्ञान में है। पूरे मामले की रिपोर्ट सुनगढ़ी प्रभारी निरीक्षक से मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। साथ ही ओवरलोडिंग रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।
- जितेंद्र कुमार शाही, एसपी
घटना पर मेनका ने जताई नाराजगी
पीलीभ्ाीत। ओवरलोडिंग के चलते टनकपुर हाईवे पर शनिवार को शहर में हुई घटना पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने फोन पर एआरटीओ राजेश कर्दम से वार्ता कर इस पर सख्ती से अंकुश लगाने के निर्देश दिए।  केंद्रीय मंत्री के प्रवक्ता एमआर मलिक ने बताया कि उन्होंने अपने पीआरओ अश्वनी कुमार को घायल बच्चों के घर और स्कूल भेजकर घटना पर दुख जताया है।

ओवरलोडिंग के खिलाफ सौंपा ज्ञापन
पीलीभीत। स्वराज यूथ कार्यकर्ताआें की बैठक में शहर के ओवरलोड वाहनों के संचालन पर रोष व्यक्त किया गया। एआरटीओ को ज्ञापन सौंपकर ओवरलोड वाहनों के संचालन पर रोक लगाने की मांग की। संगठन के अध्यक्ष नीरज गंगवार ने कहा कि जिले में सांठगांठ के चलते ओवरलोड वाहनों को संचालन किया जा रहा है। स्कूली बच्चे और अन्य लोग अक्सर इन वाहनों का शिकार हो रहे हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में अरुण गंगवार, संजीव बाल्मीकि, गुड्डू गंगवार, चरन सिंह, बेबी सिंह, ऋषि कठेरिया, विवेक कटियार, वीरेंद्र गंगवार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed