{"_id":"57d049a24f1c1bdc673173f0","slug":"locker-investigate-missing-gold-stuck-in-limbo","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकर से सोना गायब होने की जांच अधर में अटकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लॉकर से सोना गायब होने की जांच अधर में अटकी
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह दिन के भीतर पंजाब एंड सिंध बैंक के दो लॉकरों से 75 तोला सोने के जेवरात गायब होने का मामला अनसुलझी पहेली बनकर रह गया है। पुलिस ने तमाम दावों के साथ जांच तो शुरू की लेकिन इसको मुकाम तक नहीं पहुंचाया जा सका। पुलिस के सवालों का बैंक अफसरों ने अब तक जवाब नहीं दिया है। इधर, विवेचक का तबादला होने से जांच अधर में लटक गई है।
एकता नगर कॉलोनी निवासी व्यापारी नेता अमनदीप सिंह जौली की मां जसप्रीत कौर के गैस चौराहा स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक के लॉकर से 25 तोला सोने के जेवरात 11 अगस्त को गायब हो गए थे। ठीक पांच दिन बाद अशोक कॉलोनी निवासी डॉक्टर विपिन साहनी की मां सुदेश साहनी के इसी बैंक के लॉकर से 50 तोला सोने के जेवरात गायब हो गए। दोनों मामलों में बैंक प्रबंधक समेत स्टाफ पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। पहले पीड़ित की बातों को संदिग्ध करार दिया। बाद में बैंक से सोना गायब होने की घटना को सही करार देने में अफसर जुट गए, लेकिन लंबा समय बीतने के बाद भी गुत्थी सुलझाई नहीं जा सकी है। रहस्य अभी भी बना हुआ है, अफसरों के पास कोई जवाब नहीं है। बैंक के जोनल अफसरों ने अपनी जांच रिपोर्ट पुलिस को नहीं दी। इधर, विवेचक मनोज त्यागी का तबादला हो गया। इससे पूरा मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। सीओ सिटी निर्मल बिष्ट ने बताया कि विवेचना दूसरे दरोगा को ट्रांसफर की जाएगी। बैंक के अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी जा रही है।