फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Kotedar gram panchayat officer's brother beaten

कोटेदार के भाई ने ग्राम पंचायत अधिकारी को पीटा

Sun, 20 Mar 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sun, 20 Mar 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सरकारी ईंटें और सीमेंट चोरी से उठा ले जाने की शिकायत करने गए समग्र गांव सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज के ग्राम पंचायत अधिकारी विवेक वर्मा की कोटेदार के भाई ने पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी दी। ग्राम पंचायत अधिकारी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस अन्य मामलों की तरह इसे भी जांच की बात कहकर टाल रही है। 

ग्राम पंचायत अधिकारी विवेक वर्मा ने बताया कि समग्र गांव होने के कारण गांव सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज में सड़कें, नाली और शौचालयों का निर्माण चल रहा है। निर्माण कार्यों के लिए मार्ग पर ईंटें और सीमेंट की बोरियां लगीं थीं। आरोप है कि कोटेदार का भाई 1650 ईंटें और चार बोरी सीमेंट अपने घर उठा ले गया। इस बात की जानकारी जब ग्राम पंचायत अधिकारी को हुई तो वह आरोपी के घर गए और नाराजगी जताते हुए ईंटें तथा सीमेंट की बोरियां वापस करने को कहा। इसी बात पर नाराज होकर आरोपी ने उनके साथ गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की और जान से मार देने की धमकी दी। उन्होंने घटना की तहरीर आरोपी के खिलाफ पुलिस को दी है। तहरीर में पीड़ित ग्राम पंचायत अधिकारी ने सरकारी काम में बाधा डालने का भी आरोप लगाया है, लेकिन पुलिस जांच की बात कहकर रिपोर्ट दर्ज करने में टालमटोल कर रही दी है। एसओ इंद्रकुमार का कहना है कि तहरीर में लगे आरोप गंभीर हैं। इसलिए जांच कराई जा रही है। जांच में यदि मामला सही मिलता है तो आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ग्राम विकास अधिकारी पिटाई प्रकरण का जोड.....
00000000
किसी कर्मचारी के साथ मारपीट की कोई जानकारी नहीं मिली है। यदि किसी के साथ घटना हुई है और शिकायत मिलती है तो कार्रवाई कराई जाएगी।
-इंद्रदेव द्विवेदी, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed