{"_id":"582b19264f1c1be0438fec8f","slug":"knife-force-charged-with-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाकू के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Tue, 15 Nov 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
चाकू के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घर पर अकेली गर्भवती महिला से गांव के एक युवक ने चाकू बल के पर दुष्कर्म किया। उसका एक साथी मकान के बाहर खड़ा रहकर निगरानी करने में जुटा रहा। अचानक परिवारीजनों के वापस आने पर आरोपी धमकी देकर भाग निकला। पीड़िता ने नामजद तहरीर पुलिस को देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पांच माह की गर्भवती है। सोमवार को उसके पति व अन्य ससुराल वाले कल्यानपुर चक्रतीर्थ में गन्ना स्नान के मौके पर लगे मेले में गए हुए थे। घर पर वह अकेली थी। देर शाम गांव का एक युवक मौका पाकर मकान के भीतर घुस आया। उसका एक साथी दरवाजे पर ही खड़ा रहा। आरोप है कि मकान में घुसे युवक ने पीड़िता को बुरी नियत से पकड़ लिया। पहले अश£ील हरकतें करता रहा। इसके बाद चाकू दिखाकर धमकाते हुए कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। इस बीच महिला के परिवार वाले मेले से वापस आ गए। जिनको आता देख बाहर खड़ा युवक भाग निकला। दुष्कर्म करने का आरोपी युवक को पकडने की घर वालों ने कोशिश भी की, लेकिन आरोपी चाकू से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़िता ने गांव के दो युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालांकि पुलिस लगाए जा रहे आरोपों को झुठला रही है।