{"_id":"591dd0af4f1c1b8351f24d9a","slug":"kidnapping-abduction","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को अगवा कर किया दुराचार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी को अगवा कर किया दुराचार
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 18 May 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
छोटे भाई के साथ रात के समय घर में अकेली होने का फायदा उठाकर दो युवकों ने किशोरी को तमंचे के बल पर अगवा कर लिया। आरोपियों ने गांव के बाहर बाग में ले जाकर उससे दुराचार किया। दूसरे दिन घरवालों के पहुंचने पर किशोरी ने घटना की जानकारी दी। इस मामले में पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया है, साथ ही दोनों युवकों के खिलाफ दुराचार, अपहरण और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के पिता की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि दो दिन पूर्व वह परिवार के साथ बाहर गए थे। घर में उसकी 15 वर्षीय पुत्री अपने छोटे भाई के साथ थी। आरोप है कि रात करीब 12 बजे गांव का अनवर अहमद अपने मित्र नौगवां पीलीभीत निवासी पप्पू के साथ घर में घुस आया और तमंचे से धमका उसकी पुत्री को गांव के बाहर बाग में ले गया। जहां दोनों ने उसके साथ दुराचार किया। वारदात के बाद किशोरी किसी तरह घर पहुंची। रिश्तेदारी से लौटने पर पुत्री ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद थाने पहुंचे पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। इस बाबत एसओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष एक ही बिरादरी के हैं। किशोरी की मेडिकल रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण, दुराचार और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन