फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   kidnap

डेलीगेट को जबरिया उठवाने की कोशिश प्रत्याशी को पड़ी मंहगी

Wed, 08 Apr 2015 12:14 AM IST
बिलसंडा/पीलीभीत।
बिलसंडा/पीलीभीत। Updated Wed, 08 Apr 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
सहकारी गन्ना विकास समिति बीसलपुर के डायरेक्टर पद के एक प्रत्याशी को उसके समर्थकों द्वारा सोमवार की रात नगर के एक डेलीगेट को जबरन कार में उठा ले जाने की कोशिश करना मंहगा पड़ गया। डेलीगेट की ओर से पुलिस ने प्रत्याशी और नगर के एक सपा नेता के भाई समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला ऊंचा मंदिर निवासी कमलकांत मिश्रा ने तहरीर में कहा है कि वह सहकारी गन्ना विकास समिति बीसलपुर का डेलीगेट हैं। आठ अप्रैल को डायरेक्टर पद के चुनाव में उनको मतदान करना है। चुनाव में दो प्रत्याशी मैदान में हैं। आरोप है कि सोमवार की रात करीब आठ बजे वह अपने घर पर था कि एक कार में पांच लोग आए और घर में घुसकर उसे पकड़ लिया। उसे जबरन कार में ले जाने लगे।
विज्ञापन


शोर मचाने पर मोहल्ले वालों ने कार को रोक उन्हें उतरवा लिया। लोगों द्वारा अपने को घिरा देख आरोपी हवाई फायरिंग करनी शुरू कर दी। इससे वह मामूली रूप से जख्मी भी हो गया। पुलिस ने रात में ही घायल डेलीगेट का मेडिकल कराया और प्रत्याशी गांव रांठ निवासी गजेन्द्र सिंह, एक सपा नेता के भाई दीपू अवस्थी के अलावा तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
आरोपी गजेंद्र सिंह का कहना है कि घटना के समय वह अपने साथियों के साथ ढकपुरा गांव में वोट मांग रहे थे। चुनाव में हार सुनिश्चित समझ उनके विरोधी खेमे द्वारा साजिशन यह झूठा मुकदमा लिखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed