{"_id":"57755ee94f1c1b747179aa69","slug":"khajuraho-gontia-two-sides-clash-stones","type":"story","status":"publish","title_hn":"खजुराह गौंटिया में दो पक्षों में संघर्ष, पथराव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खजुराह गौंटिया में दो पक्षों में संघर्ष, पथराव
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Thu, 30 Jun 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खजुराह गौंटिया गांव में खेत के रास्ते पशु निकालने पर कहासुनी हुई, जिसके बाद दोनों ओर से एकत्र लोगों में जमकर लाठी डंडे चले, पथराव भी किया गया। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों ओर से मिली तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सुनगढ़ी क्षेत्र के खजुराह गौंटिया गांव के रहने वाले रामचंद्र किसान हैं। बुधवार देर शाम खेत पर काम कर रहा था। इस बीच गांव के ही राधेश्याम ने चराने के लिए अपने पशुओं को खेत के रास्ते निकालना शुरू कर दिया। पहले भी इस बात को लेकर दोनों के बीच झड़प हो चुकी है। पशुओं के खेत में घुसते ही दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में दोनों ओर से लोग एकत्र हुए और मारपीट करने लगे। लाठी डंडे लेकर एक दूसरे पर हमला बोल दिया। बाद में नौबत पथराव की भी आ गई, जिसमें रामचंद्र और राधेश्याम घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सख्ती से शांत कराया। घायलों को जिला अस्पताल भेजकर मेडिकल कराया गया। जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है। इंस्पेक्टर अतुल प्रधान ने बताया कि रामचंद्र की तहरीर पर राधेश्याम, राजकुमार, अमन और दूसरे पक्ष की ओर से रामचंद्र और विजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, सख्त कार्रवाई की जाएगी।