{"_id":"56eee1ac4f1c1b3327f15068","slug":"just-crushed-the-death-of-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस से कुचलकर युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस से कुचलकर युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Sun, 20 Mar 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : pilibhit, beureu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस अड्डे पर रोडवेज की बस से कुचलकर छत्तीसगढ़ के 40 वर्षीय कार्तिकराम भैना की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, जहानाबाद में बाइक से गिरी थाना सुनगढ़ी के गांव नौगवां पकड़िया निवासी काजिमा बी ने बरेली ले जाते समय दम तोड़ दिया।
रविवार को शहर के रोडवेज बस अड्डे के पास रोडवेज बस से कुचलकर युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस मौके पर छोड़कर भाग निकला। मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसके नाम-पते की पुष्टि हुई। मृतक छत्तीसगढ़ के रिसदा मुक्ताराजा जांजगीर चांपा का रहने वाला है। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शहर कोतवाल बीके गौतम ने बताया कि मृतक के परिवार वालों तक हादसे की सूचना पहुंचाने की पुलिस कोशिश कर रही है।
जहानाबाद। थाना सुनगढ़ी के गांव नौगवा पकड़िया निवासी लल्ला खान ने बताया कि उन्होंने अपने पुत्र की शादी जहानाबाद निवासी युवती से तय की थी। 26 मार्च को बारात जानी थी। शनिवार को वह पत्नी काजमा बी को साथ लेकर शादी का कार्ड देने समधियाने गए थे। देर शाम लौटते समय हरिद्वार नेशनल हाइवे पर स्थित अपसरा पुल के पास पत्नी काजमा बी अचानक बाइक से नीचे गिरकर घायल हो गईं। उन्हें जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने बरेली रेफर कर दिया। परिवार वाले बरेली ले जा रहे थे। रास्ते में काजमा बी ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।