फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Jhonabad and robbed four houses Nuri

जहॉनाबाद और न्यूरिया के चार घरों में डाका

Wed, 16 Dec 2015 10:13 PM IST
plibhit
plibhit Updated Wed, 16 Dec 2015 10:13 PM IST
विज्ञापन
Jhonabad and robbed four houses Nuri
बदमाशों ने डॉक्टर समेत दो घरों पर बोला धावा
विज्ञापन

गांव पंडरी निवासी डॉ. अशोक कुमार सोनकर ने बताया कि रात करीब 11.30 बजे बदमाश दीवार कूदकर घर में घुस गए। बदमाशों को देखकर कमरे के भीतर से मां कौशल्या देवी ने शोर मचाया तो दरवाजा तोड़कर बदमाश कमरे में घुस गए और मां कौशल्या देवी को गन प्वाइंट पर लेकर परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बना लिया। बदमाश जेवर मांग रहे थे। जब उन्होंने जेवर न होने की बात कही तो बदमाशों ने उनकी मासूम पुत्री को पकड़ लिया और अगवा कर ले जाने की धमकी देने लगे। इस पर उन्होंने सेफ की चाभी दे दी। बदमाश सेफ में रखी छह हजार की नगदी, झुमकी, कंगन, अंगूठी, हसली सहित करीब चार लाख के जेवर लूट लिए और सभी को बरामदे में बैठाकर शोर मचाने पर गोली मार देने की धमकी देते हुए भाग निकले। आधा घंटे लूटपाट करने के बाद बदमाश घर से बाहर निकले। बदमाशों के जाने के बाद उन्होंने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। डकैती पड़ने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। घटना के करीब आधे घंटे के भीतर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद करीब पौन घंटे तक बदमाशों की खोजबीन करती रही।  

जहॉनाबाद। ललौरीखेड़ा निवासी राकेश कुमार का घर खुला हुआ है। राकेश कुमार ने बताया कि रात करीब एक बजे चार बदमाश घर में घुस आए और उससे रामपाल ठाकुर का मकान पूछा। उसने गांव में इस नाम के किसी व्यक्ति के न होने की बात कही। आवाजें आने पर उनका पुत्र भी मौके पर आ गया। जिस पर बदमाशों ने पिता-पुत्र को दबोचकर बांध दिया। दो बदमाश उनके पास तमंचा लेकर खड़े रहे और दो बदमाशों ने घर में रखा सामान खंगालने लगे। बदमाश उनके घर से सोने का हार, एक मांग टीका, अंगूठी, कुंडल, बुंदा, नाक के तीन फूल, चार जोड़ी पायल चांदी के चार सिक्के, पत्नी उर्मिला देवी, पुत्री रेखा और रिंकी से पहने गहने समेत करीब तीन लाख रुपये का सामान लूट लिया। पौन घंटे लूटपाट करने के बाद बदमाश सभी को एक कमरे में बंद कर पास के भूपेंद्र कुमार के घर पहुंचे और भूपेंद्र को उठाकर रामपाल का घर पूछते हुए उसके हाथ बांधने लगे। भूपेंद्र ने जब विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद बदम ाशों ने परिवार के सभी लोगों को गन प्वाइंट पर ले लिया और पिटाई करने के बाद सोने की लर, झुमकी, पुत्री और बहन के कुंडल, समेत करीब साढ़े चार तोला सोना और आठ तोला चांदी की जेवरी लूट ली और भाग निकले।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed