फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Inspector suspended in fake passport case

फर्जी पासपोर्ट मामले में दरोगा पर गिरी गाज

Sat, 23 Sep 2017 05:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत Updated Sat, 23 Sep 2017 05:06 PM IST
विज्ञापन
Inspector suspended in fake passport case

फर्जी प्रपत्रों पर बैठे बिठाए ओके रिपोर्ट लगाकर पासपोर्ट की जांच करने के मामले में एचसीपी के बाद अब दरोगा कुंवरपाल सिंह पर गाज गिरी है। एसपी ने लापरवाही सामने आने पर दरोगा को निलंबित कर दिया है। उसकी जांच एएसपी को दी गई है।  बता दें कि खुद को पूरनपुर के शेरपुर मकरंद गांव निवासी सुरजीत और गनेशगंज गांव निवासी परमजीत बताकर दो युवकों ने माह जुलाई और अगस्त में पासपोर्ट बनवा लिए थे। इनकी पैरवी एक अधिवक्ता ने की थी। दोहरी जांच होने के बाद भी उनके पासपोर्ट बनवा दिए गए। बाद में खुलासा होने पर  दाखिल किए गए सारे प्रपत्र फर्जी पाए गए। दोनों युवकों का आज तक पता नहीं लग सका है। खास बात रही कि जिन पतों पर दोनों के रहने की बात बताई गई, उस इलाके में न तो फोटो और न ही नाम से इनको कोई पहचान सका। जिसके बाद एसपी ने सुरजीत की बैरीफिकेशन रिपोर्ट लगाने वाले हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया था। इसके बाद पूरे फर्जीबाड़े का खुलासा और खाकी की कार्यशैली को उजागर करते हुए अमर उजाला ने 19 सितंबर के अंक में  ऐसे तो आतंकियों का भी बना दिया जाएगा पासपोर्ट शीर्षक से समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसमें एक और दरोगा पर कार्रवाई की तैयारी की बात प्रकाशित की थी। शुक्रवार रात को अमर उजाला की खबर पर मोहर लगाते हुए एसपी ने कार्रवाई की है। एसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि फर्जी पासपोर्ट मामले में दूसरे युवक की बैरीफिकेशन जांच ओके लगाने वाले दरोगा कुंवरपाल सिंह को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा सभी पुलिसकर्मियों को इस तरह के मामलों में सतर्कता एवं ईमानदारी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed