फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Inspector and his brother attacked

इंस्पेक्टर और उनके भाई पर हमला

Tue, 07 Feb 2017 11:14 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 07 Feb 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
पुलिस इंस्पेक्टर व उसके भाई पर गांव के कुछ लोगों ने हमला कर दिया। पड़ोसियों के इकट्ठे होने पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दे दी गई है। ओड़ाझार गांव निवासी गयाप्रसाद ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनका छोटा भाई नेमचंद पुलिस विभाग में निरीक्षक हैं। वर्तमान में वह लखीमपुर खीरी जिले में तैनात हैं। सोमवार को नेमचंद्र अपने घर आए हुए थे। रात में करीब दस बजे उनके घर में गांव के कई लोग घुस गए और मारपीट करने लगे। उनके शोर मचाने पर आसपास के कई लोग इकट्ठे हो गए। लोगों को इकट्ठे होते देख आरोपी धमकी देकर भाग गए। एसओ विवेक त्रिवेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी बहादुर, विनोद व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों पक्षों के बीच विवाद का कारण पता नहीं चल सका। मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed