फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   In the name of sending abroad Fifteen million deceived

विदेश भेजने के नाम पर पंद्रह लाख रुपये ठगे

Thu, 05 Nov 2015 10:58 PM IST
Purnpur
Purnpur Updated Thu, 05 Nov 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर पंद्रह लाख रुपये की ठगी कर फर्जी बीजा और टिकट थमा दिया गया। पुलिस ने एसपी के आदेश पर चार के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

गांव कुंवरपुर तहसील गजरौला निवासी अमरीक सिंह ने बताया कि कुछ माह पहले उसकी मुलाकात जिला रामपुर के थाना स्वार के गांव करीमपुर निवासी जगवीर से हुई। जगवीर ने उससे मित्रता बढ़ाकर आस्ट्रेलिया मेें चार हजार डालर प्रतिमाह की नौकरी लगवाने का झांसा दिया। 25 जून को जगवीर सिंह अपने पिता अजमेर सिंह, शाहजहांपुर के थाना निगोही के टेवा मुकुंदपुर निवासी दिलप्रीत सिंह, बिलसंडा के गांव माधवपुर निवासी गुरमेज सिंह के साथ उसके घर आया। आस्ट्रेलिया में नौकरी लगवाने को उसने पंद्रह लाख रुपये की मांग की। अलग-अलग तिथियों पर जगवीर ने अपने खाते में 3.74 लाख रुपये डलवा लिए। सात सितंबर को जगवीर ने साथियों के साथ उसके घर आकर फर्जी बीजा, टिकट की फोटो कापी दी और शेष 11.26 लाख रुपये ले लिए। दिल्ली पहुंचने पर उसे ठगी होने की जानकारी हुई। इसके बाद रुपये वापस मांगने पर जगवीर रुपये देने से मना कर दिया। कोतवाली पुलिस ने एसपी के आदेश पर अमरीक सिंह की ओर से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed