{"_id":"590dd08c4f1c1b29044415e3","slug":"in-grocery-stores-selling-wine","type":"story","status":"publish","title_hn":"परचून की दुकान में बेची जा रही शराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परचून की दुकान में बेची जा रही शराब
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Sat, 06 May 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विरोध करने पर मारपीट व धमकाने का आरोप
अटकोना गांव में एक दबंग परचून की दुकान में शराब की बिक्री कर रहा है। इसका विरोध करने पर आरोपी खुद की एक जनप्रतिनिधि से करीबी बताते हुए मारपीट कर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। गांव के एक किराना व्यापारी पर संगीन आरोप लगाते हुए पीड़ित ने पुलिस एवं प्रशासनिक अफसरों से कार्रवाई की मांग की है।
गजरौला के अटकोला गांव के रहने वाले लाल सिंह पुत्र वीरवल ने एसडीएम व सीओ को दिए शिकायत पत्र में बताया कि उसके गांव का एक दबंग किराना दुकान की आड़ में अवैध तरीके से शराब की बिक्री कर रहा है। दुकान के सामने टीनशेड लगाकर उसने एक पानी का नल लगवा दिया है। जिससे पूरे दिन नशेड़ी शराब पीकर महिलाओं से छेड़छाड़ करते है। कई बार मना करने के बाद भी सुधार न होने पर पीड़ित ने इसका विरोध किया। इस पर आरोपी उसकी पिटाई कर दी और मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर भगा दिया। इसकी शिकायत गजरौला पुलिस से की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। थाना पुलिस की साठगांठ से अवैध तरीके से शराब बेचने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने सख्त कार्रवाई की मांग की है। सीओ सिटी अनुराग दर्शन ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी।