फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   In Dioria brother, brother-in-law, including rape by four

दियोरिया में देवर, जेठ समेत चार ने किया गैंगरेप

Fri, 30 Oct 2015 08:12 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Fri, 30 Oct 2015 08:12 PM IST
विज्ञापन
In Dioria brother, brother-in-law, including rape by four
कोतवाली दियोरिया क्षेत्र में एक महिला के साथ उसके देवर, जेठ द्वारा अपने दो साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। दियोरिया मामले में सीओ ने कोतवाल को प्रारंभिक जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। वहीं कोतवाल ने कहा कि उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं है और ना ही सीओ का आदेश ही उन्हें प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

कोतवाली दियोरिया कलां की एक 32 वर्षीय महिला ने बताया कि 28 अक्तूबर को पति खेत पर धान की रखवाली कर रहे थे। वह अपने आठ और छह साल के दो बच्चों के साथ घर में सो रही थी। रात करीब 11 बजे जेठ और देवर गांव के दो अन्य लोगों के साथ उसके घर की किवाड़ तोड़कर घुस आए और उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया।
विज्ञापन

चारों ने चाकू और तमंचे के बल पर उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। इसी बीच कुछ दूर पर सो रहे बच्चे जग गए। बच्चों ने जब (पीड़िता) उसे आवाज लगाई तो दो युवकों ने दोनों बच्चों पर तमंचा सटा दिया और घटना किसी से बताने पर जान से मार देने की धमकी दी। गैंगरेप करने के बाद चारों आरोपी भाग गए। सुबह जब पति घर आए तो उसने पूरी घटना बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 29 नवंबर को वह कोतवाली गई और तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार को महिला पुलिस लाइन पहुंची और एसपी के न मिलने पर सीओ जहॉनाबाद से मिली और पूरी बात बताई।
000
आरोप गंभीर हैं। दियोरिया कोतवाल को प्रारंभिक जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश पीड़ित के शिकायती पत्र पर दे दिया गया है।
- निर्मल कुमार विष्ट, सीओ जहॉनाबाद
0000
इस प्रकार का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। सीओ का भी आदेश अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। तहरीर मिलने पर जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
- सिकंदर सिंह यादव, कोतवाल, दियोरिया थाना

0000
बंदूक के बल पर महिला से दुराचार
गांव के ही युवक ने किया दुष्कर्म
एसपी ने दिया जांच कर कार्रवाई का आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र की एक महिला के साथ घर में घुसकर गांव के एक युवक ने दुराचार किया। इस मामले में एसपी ने सुनगढ़ी पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने को कहा है।
थाना सुनगढ़ी की एक महिला अपनी जेठानी के साथ एसपी से मिली। महिला का आरोप है कि 28 अक्तूबर को उसके रिश्तेदारी में नामकरण कार्यक्रम था। परिवार के सभी लोग समारोह में शामिल होने दूसरे गांव में गए थे। वह और उसकी जेठानी घर पर थीं। रात करीब 10.30 बजे गांव का एक युवक बंदूक लेकर घर में घुस आया। लाइसेंसी बंदूक दिखाकर उसके साथ दुराचार किया।

इसी बीच जेठानी जब लघुशंका को उठीं तो उन्होंने आरोपी को देखा। जेठानी के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। वह थाना सुनगढ़ी गईं, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसपी जवाहर ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed