{"_id":"ccc74696e7e1496f175c5fe64764ce7e","slug":"illicit-relations-subdue-the-murder-took-place-on-the-small-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंधों में बाधक बनने पर हुई थी छोटे की हत्या!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध संबंधों में बाधक बनने पर हुई थी छोटे की हत्या!
Purnpur
Updated Sun, 27 Sep 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी छोटे की हत्या गांव गोरा निवासी अज्जू शाह ने अवैध संबंधों में बाधक बनने पर की थी। पुलिस ने सर्विलांस के सहारे और मृतक का मोबाइल बरामद होने के बाद रविवार को घटना का खुलासा कर दिया। हिरासत में लिए गए अज्जू शाह का रविवार को कोर्ट के लिए चालान कर दिया गया, लेकिन पुलिस को मृतक के गायब अंग अथवा उसको काटे जाने के दौरान प्रयुक्त किया गया बांका आदि बरामद नहीं हो सका।
विज्ञापन
गांव पिपरिया दुलई के समीप धान के खेत में 15 सितंबर को एक युवक का एक हाथ, एक पैर और सिर विहीन शव मिला था। पुलिस ने गांव के चौकीदार की ओर से अज्ञात के खिलाफ हत्या कर साक्ष्य मिटाने की रिपोर्ट दर्ज कर शव को शिनाख्त व पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शव बरामदगी के तीसरे दिन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे गांव सुल्तानपुर निवासी सियाराम ने शव की शिनाख्त अपने पुत्र छोटे के रूप में की थी। शिनाख्त के बाद पुलिस ने दर्ज रिपोर्ट में अपहरण और एससीएसटी एक्ट की धारा बढ़ा दी थी। साथ ही सियाराम की ओर से मिली तहरीर पर गांव गोरा के अज्जू शाह को नामजद किया था। सियाराम आदि का कहना था कि उसके पुत्र को अज्जू शाह घर से बुलाकर ले गया था। इसके बाद से छोटे घर नहीं लौटा। पुलिस ने घटना के खुलासा को मोबाइल, सर्विलांस का सहारा लिया। एसओजी टीम को भी खुलासे में लगाया गया।
विज्ञापन
सीओ राजेश्वर सिंह ने बताया कि पूछताछ में अज्जू शाह पहले टरकाता रहा, लेकिन मोबाइल कॉल डिटेल आदि की जानकारी देने पर टूट गया और हत्या का जुर्म स्वीकार कर लिया। उन्होंने बताया कि अज्जू शाह और मृतक के गांव की एक महिला से अवैध संबंध थे। अज्जू शाह के गांव की एक अन्य महिला से भी संबंध थे। छोटे का अज्जू शाह से गांव में आने को लेकर विवाद हो गया था। बाद में मित्रता होने पर अज्जू शाह ने छोटे को ठिकाने लगाने की ठान ली थी। योजना के तहत छोटे को घर से ले जाकर शराब का अत्यधिक सेवन कराया गया। इसके बाद शव बरामदगी से कुछ दूरी पर उसकी हत्या कर दी गई। छोटे की पहचान मिटाने को अज्जू शाह ने उसका एक हाथ, एक पैर और सिर काट लिया। काटे हाथ, पैर, सिर और उसके कपड़ों को हरदोई ब्रांच नहर मेें उसने फेंक दिया।
विज्ञापन
मृतक के मोबाइल ने खोला राज
पूरनपुर। सीओ राजेश्वर सिंह ने बताया कि आरोपी अज्जू शाह पूछताछ में शुरू से ही टहलाता रहा। घटना के खुलासा को आरोपी और मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल आदि निकलवाई गई। इसके बाद मृतक के मोबाइल की तलाश शुरू की गई। अज्जू शाह ने मृृतक का मोबाइल एक युवक को दे दिया था। मोबाइल में 25 सितंबर को दूसरा सिम पड़ते ही मोबाइल पकड़ा गया। तब अज्जू शाह ने उक्त युवक को मोबाइल देना स्वीकार करने के साथ हत्या के जुर्म को स्वीकार कर लिया।