फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   I stress , given the vigilant police force overnight

तनाव को देखते हुए रातभर मुस्तैद रहा पुलिस बल

Tue, 09 Aug 2016 11:51 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
पीलीभीत, ब्यूरो Updated Tue, 09 Aug 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
I stress , given the vigilant police force overnight
police
 मजार शरीफ पर शरारत के मामले में सुनगढ़ी पुलिस ने देर रात अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। गांव में तनाव को देखते हुए रात भर पुलिस बल मुस्तैद रहा। खुफिया विभाग भी शरारत करने वालों के बारे में जानकारी जुटाने में लगा रहा। 
विज्ञापन

सुनगढ़ी क्षेत्र के चिड़ियादाह गांव में रहमत शाह पीर मियां की मजार पर सोमवार को शरारत हुई थी। मजार शरीफ की चादर जली पड़ी मिली थी। इसके बाद देर शाम काफी संख्या में एक पक्ष के लोग जमा हो गए थे। सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने फील्ड यूनिट की मदद से सुरागरसी की। देर रात गांव के लोगों ने मजार शरीफ पर हुई वारदात की तहरीर सुनगढ़ी पुलिस को दी। इसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए रातभर पुलिस बल तैनात रहा। मंगलवार दूसरे दिन भी गांव में पुलिस तैनात रही। इसके अलावा क्षेत्र के  अन्य धार्मिक स्थलों पर भी मंगलवार रात पुलिस ने मुस्तैदी बरती। सुरागरसी में खुफिया विभाग की भी मदद ली जा रही है। फिलहाल अभी कोई सफलता नहीं मिल सकी है। यह भी पता किया जा रहा है कि यह शरारत है या फिर हादसा। 
विज्ञापन


घटना की अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। छानबीन कराई जा रही है। जल्द आरोपी पकड़ लिया जाएगा। गांव में एहतियातन फोर्स की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अतुल प्रधान, इंस्पेक्टर सुनगढ़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed