फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   I am hurt by the husband beating garrison ate poison

चौकी में पति की पिटाई से आहत महिला ने खाया जहर

Sun, 11 Sep 2016 11:41 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 11 Sep 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
I am hurt by the husband beating garrison ate poison
जहर खाया - फोटो : पीलीभीत, उत्तर प्रदेश
 शहर से सटे खजुराह गांव के मजदूर को पुलिस ने आसाम रोड चौकी बुलाकर उसकी पत्नी के सामने बेरहमी से पीटा। इससे महिला इस कदर आहत हुई कि उसने घर आकर जहर खा लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के खजुराह गांव निवासी मजदूर जगदीश प्रसाद ने बताया कि कई दिनों से उसका अपने भाई महेश और पिता राधेश्याम से बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार को पिता ने आसाम रोड चौकी पुलिस से शिकायत कर दी थी। इस पर दोपहर में पुलिस ने जगदीश को चौकी बुलाया। जगदीश अपनी पत्नी मुन्नी देवी और ढाई महीने के बेटे कृष्णपाल को लेकर चौकी पहुंच गया। आरोप है कि चौकी पुलिस ने बिना कुछ पूछे जगदीश को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। उसे जेल भेजने की भी धमकी दी। बेवजह पति को पीटे जाने से मुन्नी देवी इस कदर आहत हुई कि वह पति को चौकी में ही छोड़कर घर आ गई और जहर खा लिया। महिला के जहर खाने की खबर लगी तो पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत ही जगदीश को छोड़ दिया। घरवालों ने मुन्नी को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती करा दिया। डॉक्टरों ने उनके जहर खाने की पुष्टि की। परिवार वालों का आरोप है कि पुलिस के बेवजह जगदीश को पीटने से आहत होकर ही मुन्नी देवी ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की है।
विज्ञापन


मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। पारिवारिक विवाद की शिकायत मिलने की बात न तो चौकी पुलिस ने बताई, न ही कोई पीड़ित मुझसे मिलने पहुंचा। पूरे मामले की जानकारी की जाएगी। - योगेंद्र पाल शर्मा, इंस्पेक्टर सुनगढ़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed