{"_id":"588788f14f1c1bbc7ecf4fa0","slug":"honor-killing-couple-missing-boyfriend-s-body-found-in-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनर किलिंग : खेत में मिले लापता प्रेमी युगल के शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑनर किलिंग : खेत में मिले लापता प्रेमी युगल के शव
Tue, 24 Jan 2017 10:33 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Tue, 24 Jan 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
ऑनर किलिंग : खेत में मिले लापता प्रेमी युगल के शव
Link Copied
सवा महीने से लापता एक प्रेमी युगल का शव लड़की के घर से लगभग एक किलोमीटर दूर गन्ने के खेत में मिला। शव बुरी तरह क्षतविक्षत हालत में मिले हैं, युवती का शव तो कंकाल बन चुका था। आशंका है कि करीब एक माह पूर्व दोनों की हत्या की गई है। युवती के पिता समेत पांच के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं इतने समय में दोनों का कुछ पता लगाने में लापरवाही बरतने पर सुल्तानपुर चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव कजरी निरंजनपुर निवासी सरजीत सिंह के पुत्र गुरप्रीत सिंह का महादेव माती गांव की रहने वाले बलविंदर सिंह की बेटी रमनदीप कौर से प्रेम संबंध थे। परिवार की पाबंदियों के बाद भी जब दोनों ने मिलना बंद नहीं किया तो ढाई साल पहले दोनों का रिश्ता तय कर दिया गया था। युवती के पिता जल्द शादी कराने का दबाव लड़की पक्ष पर बनाते रहे, लेकिन लड़के के पिता आर्थिक तंगी का हवाला देते रहे। इस बीच 17 दिसंबर 2016 को गुरप्रीत और रमनदीप कौर दोनों एक साथ लापता हो गए। दो दिन बाद गुरप्रीत की बाइक पुलिस ने गांव के पास गन्ने के एक खेत से बरामद की। गुरप्रीत सिंह के परिवार वालों ने लड़की पक्ष पर उसकी हत्या की आशंका जताई। इससे पहले लड़की के पिता ने गुरप्रीत व उसके साथियों पर बहला फुसलाकर बेटी को भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज करा दिया। मंगलवार को गांव बांगर निवासी राम पाल सिंह के खेत में लापता युवक-युवती के शव 15 फुट की दूरी पर पड़े मिले। गुरप्रीत के शव के पास कोल्ड ड्रिंक की खाली बोतल, कीटनाशक दवा की खाली पिपिया पड़ी थी। गुरप्रीत के पिता ने शव की शिनाख्त की। उनके परिवार ने लड़की के परिवार वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं, जिला मुख्यालय पर देर से पहुंचने के कारण पोस्टमार्टम बुधवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।