फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Holly went on several sticks, poles, 15 injured

होली पर कई जगह चले लाठी, डंडे, 15 घायल

Fri, 25 Mar 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो  पूरनपुर।
ब्यूरो  पूरनपुर। Updated Fri, 25 Mar 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
Holly went on several sticks, poles, 15 injured
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को डॉक्टरी जांच को सीएचसी भेजा
विज्ञापन

 गांव अमरैयाकलां में घर में डेले फेंकने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। इसके अलावा होली पर मारपीट की हुई अन्य घटनाओं में अन्य नौ लोग घायल हुए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को डॉक्टरी जांच को सीएचसी भेजा है। 

गांव अमरैयाकलां निवासी ओमप्रकाश और धर्मेंद्र पक्ष में घरों में डेले फेंकने को लेकर विवाद हो गया। ओमप्रकाश का आरोप है कि गांव के राधेश्याम, धर्मेंद्र आदि ने उसके घर पत्थर फेंके। विरोध पर गाली-गलौज कर उसकी पिटाई की गई। बीच बचाव को पहुंची उसकी पत्नी गीता, पुत्र विमल की पिटाई कर दी गई। दूसरे पक्ष के धर्मेंद्र का कहना है कि पत्थर फेंकने का झूठा आरोप लगाने पर विरोध किया गया। इस पर गाली-गलौज कर उसकी पिटाई की गई। बीच बचाव को आई उसकी पत्नी सोनी देवी, चाचा सुनील को पीटकर घायल कर दिया गया। पुलिस ने ओमप्रकाश की ओर से गांव निवासी राधेश्याम, धर्मेंद्र, सुरेंद्र, संजय के खिलाफ जबकि धर्मेंद्र की ओर से ओमप्रकाश, सूरज, विमल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीलीभीत रेलवे कालोनी निवासी पवन की ससुराल में पिटाई कर दी गई। बीच-बचाव पर उसकी पत्नी अनीता को भी पीटा गया। पुलिस ने पवन की ओर से गांव शिवपुरिया निवासी उसके साढू़ जीवन लाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव कंजाखेड़ा निवासी मान सिंह को रंजिशन और बीच-वचाव को आई उसकी पत्नी तारावती की पिटाई कर दी गई। पुलिस ने मान सिंह की ओर से गांव निवासी इंदल सिंह, आनंद, सर्वेश सिंह, चिम्मन सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव पिपरिया दुलई निवासी गोपाल सिंह की और बीच-वचाव पर उसके चचेरे भाई कृष्ण कुमार को पीट दिया गया। पुलिस ने गोपाल सिंह की ओर से गांव निवासी  सोनू, हरीराम, श्रीराम, गोपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव मुजफ्फरनगर निवासी सुरेश सिंह को विवाद पर पीट दिया गया। पुलिस ने सुरेश सिंह की ओर से गांव पिपरिया मदुलई निवासी बबलू, पंकज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सुरेश सिंह ने बताया कि होली मिलने गांव पिपरिया दुलई जा रहा था। रास्ते में साइड के विवाद पर उसकी पिटाई की गई। गांव रुद्रपुर निवासी प्रेमचंद की पिटाई कर दी गई। पुलिस ने प्रेमचंद की ओर से गांव निवासी नोखेलाल, आकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed