{"_id":"de2a155252d4f466033fd15b939f9a68","slug":"hcp-retarded-young-man-shot-and-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदबुद्धि युवक ने गोली मारकर एचसीपी की हत्या कर दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदबुद्धि युवक ने गोली मारकर एचसीपी की हत्या कर दी
पीलीभीत
Updated Thu, 25 Feb 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदबुद्धि युवक ने गोली मारकर एचसीपी की हत्या कर दी
रात्रिगश्त पर निकले थे, सर्विस रिवाल्वर छीनकर मारी गोली
रास्ते से गुजरे बैंक्वेट हाल के दो वेटरों को भी मारी गोली
पुलिस ने घेरकर जैसे-तैसे दबोचा, फिर छीना रिवाल्वर
अमर उजाला ब्यूरो
पूरनपुर (पीलीभीत)। रात को कस्बे में गश्त पर निकले एचसीपी (प्रोन्नत हेड कांस्टेबल) सुभाष यादव को एक मंदबुद्धि युवक ने उन्हीं की सर्विस रिवाल्वर छीनकर गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। एचसीपी की हत्या के बाद भी युवक काफी समय तक घटनास्थल पर ही रिवाल्वर लहराते हुए आतंक फैलाता रहा। पहले एक कार में सवार लोगों को गोली मारने की धमकी देते हुए दौड़ा दिया और फिर कुछ ही देर बाद इधर से गुजर रहे दो और युवकों को गोली मार दी। पुलिस फोर्स के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद जैसे-तैसे युवक को पकड़कर उससे रिवाल्वर छीना गया। गोली लगने से घायल दोनों युवकों की नाजुक हालत देखते हुए उन्हें बरेली रेफर किया गया है।
मृतक एचसीपी सुभाष यादव नगर चौकी पर तैनात थे। बुधवार रात वह एक निजी टाटा मैजिक गाड़ी से कस्बे में गश्त पर निकले थे। गाड़ी को कस्बे के ही मोहल्ला लाइनपार साहूकारा निवासी रनवीर शुक्ला चला रहा था। रनवीर के मुताबिक रात करीब ढाई बजे वह एचसीपी सुभाष यादव को लेकर जब कोतवाली से बमुश्किल डेढ़ सौ मीटर दूर तहसील रोड से गुजर रहा था, तभी एक रेस्टोरेंट के पास सड़क पर घूम रहे गांव बलरामपुर निवासी राजेंद्र शर्मा ने अचानक पत्थर मारकर उसकी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। इस घटना से सकते में आए एचसीपी और वह अपनी-अपनी साइड का दरवाजा खोलकर उतरे। एचसीपी सुभाष यादव ने राजेंद्र को ललकारा तो वह उनसे गुत्थमगुत्था हो गया। सुभाष यादव संभल पाते, इससे पहले ही राजेंद्र ने उनकी रिवाल्वर निकाल ली और उनके सीने पर गोली मार दी। वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगे। यह देखकर रनवीर के होश उड़ गए। वह जान बचाकर भागता हुआ सीधे कोतवाली पहुंचा और वहां मौजूद पुलिस वालों को घटना की सूचना दी।
इस बीच राजेंद्र मौके पर ही रिवाल्वर लहराते हुए आतंक फैलाता रहा। मैजिक के पीछे आई एक कार में सवार लोगों को भी उसने रिवाल्वर तानकर गोली मारने की धमकी दी। जैसे-तैसे वे लोग वहां से बचकर भागे। कुछ ही देर बाद एक बारातघर में वेटर की नौकरी करने वाले गांव अमरैया कलां के चंद्रपाल, तेजराम, रवि और ताराचंद साइकिलों पर इधर से गुजरे तो राजेंद्र ने उन पर रिवाल्वर तानकर रुकने को कहा। रुकने के बजाय चारों ने भागने की कोशिश की तो राजेंद्र ने उन पर भी ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। एक गोली ताराचंद के सीने में लगी जबकि दूसरी रवि की बगल के नीचे। दोनों वहीं गिर पड़े जबकि उनके साथी भाग निकले।
विज्ञापन
इस बीच रनवीर की सूचना पर इंस्पेक्टर कोतवाली शक्ति सिंह और सीओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तब भी राजेंद्र हाथ में रिवाल्वर लिए वहीं घूम रहा था। पुलिस ने पहले उसे चारों तरफ से घेरकर लहूलुहान हाल में पड़े एचसीपी सुभाष यादव से अलग हटाया और फिर उन्हें अस्पताल भिजवाया। इसके बाद राजेंद्र के हाथ से रिवाल्वर छीनकर उसे दबोच लिया। सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों ने एचसीपी सुभाष यादव को मृत घोषित कर दिया। गोली लगने से घायल रवि और ताराचंद को पीलीभीत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया। इस बीच एसपी और एएसपी ने भी मौका मुआयना कर घटना का जायजा लिया। कोतवाली में नगर चौकी इंचार्ज आरके पांडेय की ओर से आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले और हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसका चालान कर दिया।
एचसीपी सुभाष यादव मूलरूप से मेरापुर (फर्रुखाबाद) थाना क्षेत्र के गांव दहेलिया के रहने वाले थे। उनका परिवार बरेली में रहता है। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद उन्हें पुलिस लाइंस में सलामी दी गई। इसके बाद रोते-बिलखते परिवार वाले उनका शव बरेली ले गए।
0000
बड़ी दुखद घटना है। प्रारंभिक जांच में आरोपी को मंदबुद्धि बताया गया है। उसके खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। यह भी दिखवाया जा रहा है कि आरोपी की कोई क्रिमिनल हिस्ट्री तो नहीं है।
-अनिल कुमार सिंह, एसपी