फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Hazara Police Station Officer accused of sexually assaulting women

हजारा थानाध्यक्ष पर महिला से अश्लील बातें करने का आरोप

Thu, 15 Jun 2017 06:57 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Thu, 15 Jun 2017 06:57 PM IST
विज्ञापन
 पूरनपुर की एक महिला ने हजारा थानाध्यक्ष पर फोन कर अश्लील  बातें करने का आरोप लगाया है। इसका विरोध करने पर महिला को झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित महिला ने एसपी से मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने एसपी को दिए शिकायत पत्र में बताया कि उसकी शादी हजारा क्षेत्र के कुठिया गुंदिया गांव में हुई थी। ससुरालियों से उसका एक घरेलू हिंसा व मारपीट का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि हजारा थानाध्यक्ष से पीड़िता के ससुरालियों की साठगांठ हो चुकी है। इसी को लेकर हजारा थानाध्यक्ष आए दिन पीड़िता के मोबाइल पर कॉल कर धमकी दे रहे है। इस दौरान एसएचओ पर महिला से अश्लील बातें करने का भी आरोप है। महिला ने बताया कि 13 जून को उसके पास एक नये नंबर से कॉल आई। फोन पर बात करने वाले युवक ने खुद को हजारा थानाध्यक्ष बताया और अश्लील  बातें की। कुछ देर बाद दूसरे नंबर से कॉल कर कही गई बात न मानने पर झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी गई। इस बार भी बोलने वाले युवक से खुद को हजारा थानाध्यक्ष बताया। पीड़िता ने हजारा पुलिस और ससुरालियों से जान का खतरा जताते हुए मामले की जांच कराकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसपी देवरंजन वर्मा ने सीओ पूरनपुर से मामले की जांच कर रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed