फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   hazara police files case against history sheeter

हजारा पुलिस ने दबंग पर दर्ज की रिपोर्ट

Wed, 09 Aug 2017 07:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत Updated Wed, 09 Aug 2017 07:16 PM IST
विज्ञापन
hazara police files case against history sheeter
- फोटो : अमर उजाला
दबिश देने गई यूपी 100 पुलिस से मारपीट कर अभद्रता करने वाले के खिलाफ अफसरों की सख्ती के बाद कानूनी शिकंजा कसा गया है। सिपाही से मिली तहरीर पर हजारा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। हालांकि अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।  
विज्ञापन

हजारा थाना क्षेत्र के राणा प्रतापनगर गांव में सोमवार रात दो सगे भाईयों के बीच विवाद हो गया था। इसकी सूचना मिलने पर यूपी 100 पुलिस मौकेपर पहुंची। इस बीच एक पक्ष से नंदलाल ने नशे की हालत में पुलिस से भिडना शुरू कर दिया। आरोप  है कि लाठी लाकर पुलिस से मारपीट पर उतारू हो गया और वर्दी फाड़ दी। किसी तरह पुलिसकर्मियों ने मौके से वापस आकर खुद को बचाया। इसकी शिकायत मिलने के बाद थाना पुलिस ने मामला टाल दिया। नशे में कहासुनी की बात कहकर मौके पर जाकर जांच करने की जहमत भी नहीं उठाई गई थी। दूसरे दिन मामला संज्ञान में आने पर अफसर सख्त हुए और कार्रवाई के निर्देश दिए। तब जाकर हजारा पुलिस हरकत में आई है। एसएचओ शैलेंद्र पाल सिंह ने बताया कि यूपी 100 के सिपाही अरूण कुमार ने मामले में तहरीर दी है। जिसके आधार पर आरोपी नंदलाल के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट, धमकाने आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed