{"_id":"57d048684f1c1ba830319b6a","slug":"hathykhana-two-sides-clash-fireworks-waving","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथीखाना में दो पक्षों में मारपीट, असलहे लहराए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाथीखाना में दो पक्षों में मारपीट, असलहे लहराए
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला हाथीखाना में मकान देने से इंकार करने पर दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। एक पक्ष ने अपने साथियों को लेकर घर पर हमला बोल दिया। मजदूर को घर से खींचकर पिटाई की गई। बचाने आईं महिलाओं से भी अभद्रता की गई। आधा घंटे बाद दुबारा घर के बाहर आकर असलहों के बल पर गुंडई की गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। इस पर पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराकर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला हाथीखाना निवासी शारिब ने बताया कि उसका कांशीराम ईदगाह कॉलोनी में मकान है। आरोप है कि मोहल्ला बेनी चौधरी निवासी सलमान पुलिस के पीछे लगे होने की बात कहकर उससे एक दिन के लिए मकान की चाबी मांग रहा था। देने से इंकार करने पर मंगलवार रात उसने फोन कर घर के बाहर बुला लिया। इसके बाद मारपीट शुरू कर दी। उसके दो अज्ञात साथी बीच बचाव करने आईं शारिब की मां शबनम और बहन जैबा से अभद्रता करने लगे। शोर पर आसपास के लोगों के जमा होने पर आरोपी भाग गए। इसके बाद दुबारा आधा घंटा बाद काफी संख्या में असलहों से लैस होकर आए और हंगामा शुरू कर दिया। घर के बाहर गाली गलौज कर गुंडई की गई। इधर सलमान ने भी शारिब पर साथियों की मदद से मारपीट करने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट ने बताया कि असलहे लहराने की बात गलत है। दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। जिसके आधार पर कार्रवाई कराई जा रही है। दोनों पक्ष आपस में समझौते की बात कर रहे है।