{"_id":"93b362b534bc9869550f82ee701eed81","slug":"hanging-in-the-home-found-the-bodies-of-two-married-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में लटकते मिले दो विवाहिताओं के शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में लटकते मिले दो विवाहिताओं के शव
पीलीभीत।
Updated Mon, 15 Jun 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना जहॉनाबाद के गांव सहजना निवासी विनोद कुमार की पत्नी 28 वर्षीय
विज्ञापन
कुसुमा देवी और बिलसंडा के गांव नांद निवासी दिनेश कुमार की 22 वर्षीय
पत्नी शुभावती का शव संदिग्धहालात में घर के अंदर कुंडे से लटकता मिला।
दोनों मामलों में ससुराल वालों पर दहेज की खातिर मार कर लटकाने का आरोप
लगाया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
है।
अवैध संबंधों का विरोध करती थी कुसमा
जहॉनाबाद। बरेली के थाना हाफिजगंज के गांव मुबारकपुर निवासी संजीव कुमार ने बताया कि उनकी 28 वर्षीय बहन की शादी वर्ष 2004 में गांव सहजना निवासी विनोद कुमार के साथ हुई था। कुछ महीने से पति विनोद के अवैध संबंध एक महिला से हो गए। जिसकी जब जानकारी बहन को हुई तो उसने विरोध किया। इससे नाराज विनोद बहन के साथ मारपीट कर प्रताड़ित करने लगा।
इसी के चलते रविवार की शाम सात बजे पति ने अन्य ससुराल वालों की मदद से बहन की हत्या कर दी और आत्महत्या का रूप देने के लिए गले में बिजली के तार का फंदा डालकर कमरे में पंखे से लटका दिया। गांव वालों ने उन्हें बहन की मौत होने की सूचना दी। जब वह उसकी ससुराल पहुंचे तो शव पंखे से लटक रहा था। घटना के बाद से पति दिनेश फरार है। मृतका के सात साल की पुत्र शालू व पांच साल का पुत्र अविनाश है।
एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि मृतका के भाई की ओर पुलिस ने पति, देवर शिशुपाल, सास कांती, देवरानी रिंकी व मायादेवी के खिलाफ दहेज हत्या के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
गर्भवती महिला का कुंडे लटकता मिला शव
बिलसंडा। थाना क्यूलड़िया (बरेली) के गांव दानकुंवरपुर निवासी रामभजन मौर्या ने बताया कि उन्होंने पुत्री 22 वर्षीय सुधावती का विवाह दो वर्ष पूर्व गांव नांद निवासी बाबूराम के पुत्र दिनेश के साथ किया था। दहेज में दी गई बाइक से ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। वह दूसरी बाइक खरीदने के लिए 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे।
जिस पर उन्होंने असमर्थता जताई थी। इस पर ससुरालियों ने पुत्री का उत्पीड़न शुरू कर दिया। प्रताड़ना की शिकायत पुत्री ने कई बार की। वह तीन बार विदा कराने आए, लेकिन ससुरालियों ने विदा नहीं किया। आरोप है कि मांग पूरी न हो के कारण उसकी पुत्री की गलाघोंट कर हत्या कर दी और शव को रस्सी से छत के कुंडे में लटका दिया।
पुलिस ने मृतका के पिता की ओर से पति दिनेश कुमार, ससुर बाबूराम और सास कुसुमा देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी सास और ससुर को हिरासत में लिया गया है।